इटली सेरी-ए : रोनाल्डो के दम पर जेवुंतस ने लाजियो को दी मात

Italy Serie-A: Javuntas beat Lazio on Ronaldos power
इटली सेरी-ए : रोनाल्डो के दम पर जेवुंतस ने लाजियो को दी मात
इटली सेरी-ए : रोनाल्डो के दम पर जेवुंतस ने लाजियो को दी मात
हाईलाइट
  • इटली सेरी-ए : रोनाल्डो के दम पर जेवुंतस ने लाजियो को दी मात

डिजिटल डेस्क, रोम। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो गोल के दम पर जुवेंतस ने इटेलियन फुटबाल लीग सेरी-ए में लाजियो को 2-1 से हरा दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, लीग में सबसे ज्यादा गोल करने की प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी हो गई है। इस मैच में रोनाल्डो ने दो गोल किए जबकि सिरो इममोबाइल भी एक गोल करने में सफल रहे। यह दोनों स्ट्राइकर अभी लीग में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। दोनों के नाम 30-30 गोल हैं।

पहले हाफ में दोनों टीमों के पास गोल करने के मौके थे लेकिन दोनों ही टीमें उन्हें भुना नहीं पाईं और पहल हाफ गोलरहित रहा। दूसरे हाफ में आते ही जुवेंतस ने प्रयास किया लेकिन विफल रहा। 51वें मिनट में हालांकि उसे सफलता मिल ही गई। रोनाल्ड की किक बास्टोस के हाथ में लगी और रेफरी ने जुवेंतस को पेनाल्टी दी जिस पर रोनाल्डो ने गोल कर अपनी टीम का खाता खोल दिया। इसी के साथ रोनाल्डो प्रीमियर लीग, ला लीगा और सेरी-ए में 50 गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। रोनाल्डो ने तीन मिनट बाद एक और गोल करते हुए जुवेंतस को 2-0 से आगे कर दिया। इम्मोबाइल ने 83वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल कर लाजियो का खाता खोला, टीम हालांकि बराबरी का गोल नहीं कर पाई।

 

Created On :   21 July 2020 10:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story