कोरोनोवायरस की चिंताओं के बावजूद जापान ओलम्पिक की मेजबानी को आश्वस्त

Japan Olympics host confident despite Coronovirus concerns
कोरोनोवायरस की चिंताओं के बावजूद जापान ओलम्पिक की मेजबानी को आश्वस्त
कोरोनोवायरस की चिंताओं के बावजूद जापान ओलम्पिक की मेजबानी को आश्वस्त
हाईलाइट
  • कोरोनोवायरस की चिंताओं के बावजूद जापान ओलम्पिक की मेजबानी को आश्वस्त

डिजिटल डेस्क, टोक्यो। जापान ने भयंकर बीमारी कोरोनोवायरस के फैलने के बावजूद इसी साल होने वाले ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों की मेजबानी करने का वादा किया है। जापानी सरकार के प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह बात कही। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मुख्य कैबिनेट सेकेटरी योशिहिदे सुगा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, हम अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) और टोक्यो मेट्रोपोलिटियन सरकार के साथ करीबी तौर पर काम कर रहे हैं। हम इस तरह की तैयारी में आगे बढ़ रहे हैं, जहां हम खेलों के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों को सुरक्षित महसूस करा सकें।

जापान में इस बीमारी से तीन लोगों की मौत हो गई है और 700 लोग ग्रसित हैं जिनमें से 634 लोग उस डायमंड प्रिसेंस जहाज में से हैं जो योकोहामा के तट पर आया हुआ है। जापान के विशेषज्ञों ने बड़े टूर्नामेंट अयोजित न करने की चेतावनी दी है और इसी कारण कई टूर्नामेंट रद्द कर दिए गए हैं। टोक्यो मैराथन और नगोया मैराथन को रद्द कर दिया गया है। 28 फरवरी से शुरू हो रहे पैरालम्पिक टेस्ट इवेंट बोसिया को भी रद्द कर दिया गया है। टोक्यो-2020 ने एक बयान में कहा है कि 18 टेस्ट इंवेंट तय समय पर ही होंगे।

 

Created On :   21 Feb 2020 11:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story