- सरकार के प्रस्ताव पर क्या होगा जवाब? किसान यूनियन आज दोपहर 12 बजे बैठक में लेंगे फैसला
- उज्जैन के MP ने PM मोदी को लिखा पत्र, की नेताजी सुभाष चंद्र बोस को भारत रत्न देने की मांग
- पंजाब में आज से खुलेंगे सभी सरकारी और गैर सरकारी विश्वविद्यालय
- यूपीः दो दिन के दौरे पर आज लखनऊ पहुंचेंगे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा
- कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
किरण रिजिजू, अर्जुन मुंडा ने किया खेलो इंडिया ई-पाठशाला का उद्घाटन

हाईलाइट
- किरण रिजिजू, अर्जुन मुंडा ने किया खेलो इंडिया ई-पाठशाला का उद्घाटन
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। क्रेंद्रीय मंत्री किरण रिजिूज और अर्जुन मुंडा ने सोमवार को वेबिनार के माध्यम से खेलो इंडिया ई-पाठशाला का उद्घाटन किया। इस वेबीनार में युवा तीरंदाज, तीरंदाजी कोच और अलग-अलग खेलों के विशेषज्ञ मौजूद रहे। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने राष्ट्रीय खेल महासंघों के साथ मिलकर यह कार्यक्रम तैयार किया है। यह देश का पहला राष्ट्रीय स्तर का ऑनलाइन कोचिंग और एजुकेशन कार्यक्रम है। यह जमीनी स्तर पर पूरे भारत में खिलाड़ियों को तकनीकी स्किल्स सुधारने में मदद करेगा।
तीरंदाजी सत्र से शुरुआत करते हुए खेल मंत्री रिजिजू ने कहा, यह अलग तरह का कार्यक्रम है जो पूरे देश के खिलाड़ियों से जुड़ेगा। मुझे उम्मीद है कि यह कार्यक्रम ज्यादा से ज्याद युवाओं को खेल में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगा। वहीं मुंडा ने कहा, यह कार्यक्रम उन युवा तीरंदाजों को भी साथ लाने में मदद करेगा जो छोटे-छोटे गांवों में और आदिवासी इलाकों में रह रहे हैं।
आने वाले दिनों में यह ई-पाठशाला एथलेटिक्स, तीरंदाजी, मुक्केबाजी, साइकिलिंग, फेंसिंग, फुटबाल, जिमनास्टिक, हॉकी, जुडो, कबड्डी, पैरा खेल, रोइंग, निशानेबाजी, ताइक्वांडो, टेबल टेनिस, वॉलीबाल, भारत्तोलन, कुश्ती और वुशू जैसे खेलों में ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करेगी।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।