न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे होंगे मुश्किल : जहीर

By - Bhaskar Hindi |4 Feb 2020 4:27 AM IST
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे होंगे मुश्किल : जहीर
हाईलाइट
- न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे होंगे मुश्किल : जहीर
डिजिटल डेस्क, मुंबई। पूर्व टेस्ट गेंदबाज जहीर खान ने भारतीय टीम द्वारा न्यूजीलैंड को टी-20 सीरीज में दी गई 5-0 की हार की प्रशंसा की है लेकिन साथ ही कहा है कि 50 ओवरों की सीरीज में मेजबान टीम को हराना आसान नहीं होगा। जहीर ने यहां संवाददाताओं से कहा, न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम ने जो किया उस पर उन्हें गर्व होना चाहिए। न्यूजीलैंड के लिए वनडे सीरीज मुश्किल होने वाली है।
बाएं हाथ के पूर्व गेंदबाज ने कहा, वनडे और टेस्ट जीतने के लिए भारत के लिए यह लय को बनाए रखने और समान आत्मविश्वास के साथ खेलने की बात है। उन्होंने कहा, मैं उम्मीद कर रहा हूं कि चीजें बेहतर होंगी। न्यूजीलैंड की टीम मुश्किल दौर से गुजर रही है। वह भारत को हराने के लिए काफी संघर्ष कर रही है। लेकिन मुझे लगता है कि 5-0 से जीतना बड़ी उपलब्धि है।
Created On :   3 Feb 2020 6:30 PM IST
Tags
Next Story