पी. के. बनर्जी की हालत में सुधार, डॉक्टरों की निगरानी में

Pk Banerjees condition improves, under the supervision of doctors
पी. के. बनर्जी की हालत में सुधार, डॉक्टरों की निगरानी में
पी. के. बनर्जी की हालत में सुधार, डॉक्टरों की निगरानी में
हाईलाइट
  • पी. के. बनर्जी की हालत में सुधार
  • डॉक्टरों की निगरानी में

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। भारत के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी पी.के.बनर्जी की हालत स्थिर बनी हुई है। उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया है और वह डॉक्टरों की गहन निगरानी में हैं। 83 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी पिछले कुछ समय से सीने में इंफेक्शन से जूझ रहे हैं। मेडिका सुपरस्पेशियालिटी अस्पताल ने एक बयान जारी कर कहा, वह वेंटिलेशन के बाद सभी मानकों पर खरे उतरे हैं और लगातार हमारे विशेष डॉक्टरों के पैनल की देखरेख में हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइन्सेस के डॉक्टर भी उन पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

बयान में कहा गया है, दोपहर को उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों की एक टीम ने उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें स्थिति की जानकारी दी। बनर्जी को सीने में इंफेक्शन की शिकायत के बाद छह फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बनर्जी ने 1960 रोम ओलंपिक में भारतीय फुटबाल टीम की कप्तानी की थी। उन्होंने 1962 में हुए एशियाई खेलों में भारतीय फुटबाल टीम के साथ स्वर्ण पदक जीता था।

 

Created On :   4 March 2020 2:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story