रोहन जेटली निर्विरोध चुने गए डीडीसीए के अध्यक्ष

Rohan Jaitley elected chairman of DDCA unopposed
रोहन जेटली निर्विरोध चुने गए डीडीसीए के अध्यक्ष
रोहन जेटली निर्विरोध चुने गए डीडीसीए के अध्यक्ष
हाईलाइट
  • रोहन जेटली निर्विरोध चुने गए डीडीसीए के अध्यक्ष

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली को निर्विरोध रूप से दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) का अध्यक्ष चुना गया है। रोहन इस पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे। इस पद के एकमात्र अन्य उम्मीदवार सुनील कुमार गोयल ने नामांकन दाखिल करने के बाद वापस ले लिया था।

बाकी छह पदों के लिए चुनाव पांच से आठ नवंबर के बीच होंगे। पांच से आठ नवंबर के बीच अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और चार निदेशकों के पद के चुनाव होने हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और 14 साल तक डीडीसीए के अध्यक्ष रहे अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली का अध्यक्ष चुना जाना तय था। उनके नाम को लेकर सभी वर्गों में सर्वसम्मति थी।

Created On :   17 Oct 2020 6:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story