क्रिकेट: रोहित ने गौतम गंभीर से कहा, आपका काम पसंद है

Rohit said to Gautam Gambhir, love your work
क्रिकेट: रोहित ने गौतम गंभीर से कहा, आपका काम पसंद है
क्रिकेट: रोहित ने गौतम गंभीर से कहा, आपका काम पसंद है

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा को उनके जन्मदिन पर मौजूदा समय में सीमित ओवरों का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बताया है। रोहित ने इसका जबाव देते हुए कहा कि वह इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हैं लेकिन वो गंभीर का काम पसंद करते हैं। रोहित गुरुवार को 33 साल के हो गए। कई साथियों ने रोहित को बधाइयां दीं। गंभीर ने एक ट्वीट करते हुए लिखा, सफेद गेंद के विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रोहित शर्मा को जन्म दिन की बधाइयां। आपका साल अच्छा रहे। रोहित ने इसका जवाब देते हुए लिखा, इस बारे में नहीं जानता गौती भाई लेकिन आपका काम पसंद आ रहा है।

क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर ने हाल ही में अपने घर में काम करने वाले शख्स के अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया। पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के सांसद गंभीर ने दिल्ली सरकार को कोविड-19 की लड़ाई में मदद करने के लिए एक करोड़ रुपये की मदद दी है। इसके अलावा उन्होंने अपना दो साल का वेतन प्रधानमंत्री केयर्स फंड में देने का फैसला किया है।

 

Created On :   1 May 2020 5:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story