जाली पासपोर्ट पर पराग्वे में घुसे रोनाल्डिन्हो, गिरफ्तार

Ronaldinho enters Paraguay on fake passport, arrested
जाली पासपोर्ट पर पराग्वे में घुसे रोनाल्डिन्हो, गिरफ्तार
जाली पासपोर्ट पर पराग्वे में घुसे रोनाल्डिन्हो, गिरफ्तार
हाईलाइट
  • जाली पासपोर्ट पर पराग्वे में घुसे रोनाल्डिन्हो
  • गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, असुसियोन (पराग्वे)। ब्राजील के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी रोनाल्डिन्हो और उनके भाई रोबटरे एसिस को जाली पासपोर्ट के साथ पराग्वे में प्रवेश करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। रोनाल्डिन्हो और एसिस को असुसियोन में गिरफ्तार किया गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 39 साल के रोनाल्डिन्हो और एसिस (49) को राजधानी से 15 किलोमीटर दूर स्थित रेजार्ट याच एंड गोल्फ क्लब से बुधवार को गिरफ्तार किया गया।

स्थानीय प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पराग्वे के आंतरिक मंत्री युस्लाइड्स असेवेडो ने कहा है कि वह रोनाल्डिन्हो का सम्मान करते हैं लेकिन कानून का सम्मान किया जाना चाहिए। पराग्वे और ब्राजील की मीडिया ने रिपोर्ट किया है कि गिफ्तारी के बाद से रोनाल्डिन्हो और उनके भाई को होटल में ही नजरबंद रखा गया है। दोनों भाई बुधवार को ही पराग्वे पहुंचे थे। ये यहां एक चिल्ड्रेन चैरिटी कैम्पेन में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान रोनाल्डिन्हो को अपने करियर पर आधारित किताब का भी प्रचार करना था।

 

Created On :   5 March 2020 10:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story