कोर्ट के आदेश के बाद खेल मंत्रालय ने 54 एनएसएफ की मान्यता वापस ली

Sports Ministry withdraws recognition of 54 NSFs after court order
कोर्ट के आदेश के बाद खेल मंत्रालय ने 54 एनएसएफ की मान्यता वापस ली
कोर्ट के आदेश के बाद खेल मंत्रालय ने 54 एनएसएफ की मान्यता वापस ली

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देश पर खेल मंत्रालय ने 54 राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) को दी गई वार्षिक मान्यता गुरुवार को वापस ले ली। अदालत ने बुधवार को मंत्रालय को आदेश दिया कि वह अस्थायी मान्यता को वापस ले जो उसने 11 मई को 54 एनएसएफ को दी थी। अदालत ने साथ ही कहा कि मंत्रालय ने सात फरवरी के उसके आदेश का पालन नहीं किया।

खेल मंत्रालय के उप सचिव एसपीएस तोमर ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के महानिदेशक संदीप प्रधान को लिखे पत्र में कहा, मंत्रालय का वर्ष 2020 के लिए 54 राष्ट्रीय खेल महासंघों की वार्षिक मान्यता बढ़ाने के संदर्भ में 02.06.2020 का पत्र, माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय के 24.06.2020 के आदेश के अनुपालन में वापस लिया जाता है।

कोर्ट ने बुधवार को अपने आदेश में यह भी कहा कि मंत्रालय दो दिन के अंदर नोटिस जारी करके संबंधित सभी 54 राष्ट्रीय खेल महासंघों को सूचित करे कि 30.09.2020 तक अस्थाई मान्यता बढ़ाने का आदेश वापस लिया जा रहा है।

 

Created On :   25 Jun 2020 2:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story