टोक्यो ओलम्पिक खेलों के स्थगित होने की निराशा पीछ छूट चुकी है : चानू

The disappointment of the postponement of the Tokyo Olympic Games has been left behind: Chanu
टोक्यो ओलम्पिक खेलों के स्थगित होने की निराशा पीछ छूट चुकी है : चानू
टोक्यो ओलम्पिक खेलों के स्थगित होने की निराशा पीछ छूट चुकी है : चानू

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरू। भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी सुशीला चानू ने कहा है कि टीम ने टोक्यो ओलम्पिक-2020 के स्थगित होने की निराशा को पीछे छोड़ दिया है और अब वह लगातार अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। कोरोनावायरस के कारण टोक्यो ओलम्पिक-2020 को अगले साल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

रियो ओलम्पिक-2016 में टीम की कप्तानी करने वाली चानू ने कहा, मुझे लगता है कि टोक्यो ओलम्पिक खेलों की निराशा को हमने पीछे छोड़ दिया है। हम सभी यह मानते हैं कि यह हमारे लिए सही माहौल है क्योंकि बीते दो साल से हम लगातार अपने खेल में सुधार कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि हम आने वाले महीनों में इस लय को बनाए रखते हुए बेहतर टीम बनेंगे।

ओलम्पिक खेलों की 24 संभावित महिला हॉकी टीम इस समय बेंगलुरू स्थिति भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में है। अपने रोज के कार्यक्रम को लेकर चानू ने कहा, हमारे साइंटिफिक एडवाइजर व्यान लोम्बार्ड ने हमें विशेष वर्कआउट चार्ट दिए हैं जिसको हमें फॉलो करना होता है।

 

Created On :   21 April 2020 11:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story