Sudiraman Cup 2025: टूर्नामेंट की शुरुआत के पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, बाहर हुई सात्विक-चिराग की जोड़ी, पुरुष युगल वर्ग में करने वाले थे देश का नेतृत्व

टूर्नामेंट की शुरुआत के पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, बाहर हुई सात्विक-चिराग की जोड़ी, पुरुष युगल वर्ग में करने वाले थे देश का नेतृत्व
  • टूर्नामेंट की शुरुआत के पहले भारत को लगा तगड़ा झटका
  • बाहर हुई सात्विक-चिराग की जोड़ी
  • पुरुष युगल वर्ग में करने वाले थे देश का नेतृत्व

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन में 27 अप्रैल से लेकर 4 मई तक आयोजित होने वाले बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट सुदीरमण कप 2025 की शुरुआत के पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, भारत के दो भारतीय खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। दरअसल, इस भारतीय जोड़ी को बीमारी की वजह से टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। इस बात की जानकारी डमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने अपने आधिकारी इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट के जरिए साझा की।

जानकारी के लिए बता दें, बैडमिंटन के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में सात्विक-चिराग की जोड़ी ने पुरुष एकल वर्ग में हिस्सा लिया था। 14 सदस्यीय भारतीय टीम के मेंस डबल्स में सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाले थे। उन्होंने पिछली बार ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। लेकिन उस टूर्नामेंट में ये भारतीय जोड़ी दूसरे दौर में बाहर हो गए थे। दरअसल, बर्मिंघम में खेले गए दूसरे दौर के मैच के दौरान चिराग को पीठ में चोट लग गई थी जिसकी वजह से उन्हें बाहर होना पड़ गया था।

बीएआई ने इस भारतीय खिलाड़ी को लेकर जारी किए गए बयान में कहा, "सात्विक-चिराग बीमारी के कारण बीडब्ल्यूएफ सुदीरमन कप फाइनल 2025 से बाहर हो गए हैं। लड़कों, मजबूत होकर वापस आओ।"

बताते चलें, चीन में खेले जाने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के मिक्सड डबल्स के फाइनल्स में भारत ने अपनी वर्ल्ड रैंकिंग के आधार पर क्वालीफाई किया है। टूर्नामेंट में सिंधु और सेन की अगुवाई वाली भारतीय टीम का सामना ग्रुप-डी में पूर्व चैंपियन इंडोनेशिया, दो बार की उपविजेता डेनमार्क और एक इंग्लिश टीम के खिलाफ होने वाला है।

Created On :  

Tags

Next Story