CWG 2026 Closing Ceremony: आज देर रात होगा समापन समारोह? क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान भारत को सौंपी जाएगी 2030 की मेजबानी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉमनेल्थ गेम्स 2026 में भारत का अभियान समाप्त हो गया है। इस टूर्नामेंट में 122 भारतीय खिलाड़ों में से 38 खिलाड़ी पदक अपने नाम करने में कामयाब रहे। भारत ने पदक तालिका में टॉप-5 में जगह बनाई। वहीं, गुलवीर सिंह ऐसे खिलाड़ी रहे जिन्होंने दो मेडल अपने नाम किए। आइए आपको बताते हैं कि राष्ट्रमंडल खेलों की क्लोजिंग सेरेमनी कितने बजे होगी?
कितने बजे शुरू होगी क्लोजिंग सेरेमनी?
ग्लासगो में राष्ट्रमंडल खेलों का समापन समारोह भारतीय समयानुसार रात 1:30 बजे से शुरू होगा। दो बार की मेडल विजेता जैस्मिन लंबोरिया ग्लासगो में होने वाले समापन समारोह में भारतीय दल की ध्वजावाहक होंगी।
2030 में खेलों की मेजबानी के लिए भारत को सौंपी जाएगी कमान
क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान खेलों की मेजबानी का औपचारिक हैंडओवर भारत को दिया जाएगा। हैंडओवर सेगमेंट तीन हिस्सों में होगा। पहले सेगमेंट में 'वंदे मातरम' की 150वीं सालगिरह मनाई जाएगी। दूसरे सेगमेंट में स्कॉटिश पाइपर रॉस आइंस्ली के साथ ऋषभ रिखीराम शर्मा की जुगलबंदी देखने को मिलेगी। तीसरे सेगमेंट में विजुअल के माध्यम से भारत की संस्कृति को दिखाया जाएगा।
हैंडओवर सेरेमनी में क्या होगा?
हैंडओवर सेरेमनी के दौरान भारत की संस्कृति को दिखाया जाएगा। अगली बार जहां आयोजन होना है उस शहर अहमदाबाद को वीडियो के माध्यम से दिखाया जाएगा।
Created On :   2 Aug 2026 11:30 PM IST









