IND Vs SL Test Series: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा झटका, घुटने की चोट के चलते सीरीज से हुए बाहर हुए बुमराह!

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाने है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिहाज बेहद अहम मानी जा रही इस सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर आई है। स्टार तेज गेंदबाज बुमराह इंजरी के चलते सीरीज से बाहर हो गए हैं।
बुमराह अपने बाएं घुटने की इंजरी से उबर रहे थे। मौजूदा समय में उनका बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड की मेडिकल टीम ने उन्हें अभी वापसी न करने की सलाह दी है। मेडिकल टीम के मुताबिक उन्हें अभी पूरी तरह से आराम करने की जरूरत है। हालांकि, इसे लेकर अभी तक बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। इसके चलते वह आखिरी वनडे मैच नहीं खेल सके थे।
भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 15 से 19 अगस्त तक गॉल में खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो में होगा।
32 साल के बुमराह श्रीलंका के दौरे के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में शामिल थे। लेकिन खेलना न खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर था। तब मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया था कि वो सीरीज तक पूरी तरह से फिट हो जाएंगे।
बुमराह के श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैचों में प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 2 मैचों में 9 की औसत के साथ 10 विकेट लिए हैं। इस दौरान वह एक पारी में 5 विकेट ले चुके हैं। वहीं उनके करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक 52 मैचों में 234 विकेट लिए हैं।
Created On :   2 Aug 2026 5:09 PM IST












