Duleep Trophy 2026: टूर्नामेंट के लिए साउथ जोन टीम का हुआ एलान, यह बल्लेबाज करेगा कप्तानी, इंडिया ए का कर चुका है नेतृत्व

टूर्नामेंट के लिए साउथ जोन टीम का हुआ एलान, यह बल्लेबाज करेगा कप्तानी, इंडिया ए का कर चुका है नेतृत्व

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया 15 अगस्त से श्रीलंका दौरे पर जा रही है जहां वह विपक्षी टीम के साथ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगा। इसके बाद 23 अगस्त से दिलीप ट्रॉफी की शुरुआत हो जाएगी। इस टूर्नामेंट में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। जिसमें वेस्ट जोन, ईस्ट जोन, साउथ जोन, नॉर्थ जोन और सेंट्रल जोन है। जोन सिलेक्शन कमेटी ने साउथ जोन टीम का एलान किया है। तिलक वर्मा कप्तान और रिकी भुई उपकप्तान बनाए गए हैं।

तिलक वर्मा इसके पहले हैदराबाद टीम और इंडिया ए की कप्तानी कर चुके हैं। बता दें, इंडिया ए की कप्तानी हाल ही में करते हुए नजर आए थे जब टीम श्रीलंका दौरे पर गई थी। उस दौरान वैभव सूर्यवंशी का श्रीलंकाई खिलाड़ी से विवाद भी हुआ था। उसके बाद साउथ जोन के कप्तान बनाए गए हैं। साउथ जोन के स्क्वाड में करुण नायर, श्रेयस गोपाल और एन जगदीशन जैसे नामी क्रिकेटर भी मौजूद हैं। दिलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला 6 सितंबर को खेला जाएगा।

साउथ जोन का स्क्वाड

तिलक वर्मा (कप्तान), रिकी भुई (उपकप्तान), एसके रशीद, अभिनव तेजराना, आर स्मरण, एन जगदीशन, के हिमातेजा, करुण नायर, टी त्यागराजन, श्रेयस गोपाल, के साई तेजा, टी विजय, अमन खान, वी कवरप्पा

Created On :   2 Aug 2026 7:26 PM IST

Tags

Next Story