CWG 2026: मेडल टेली में छठवें नंबर पर पहुंचा भारत, आज गोल्ड के लिए भिड़ेंगे सात खिलाड़ी, नहीं जीते तो भी सिल्वर मेडल पक्का

मेडल टेली में छठवें नंबर पर पहुंचा भारत, आज गोल्ड के लिए भिड़ेंगे सात खिलाड़ी, नहीं जीते तो भी सिल्वर मेडल पक्का
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में एक के बाद एक मेडल भारत की झोली में आते जा रहे हैं। टूर्नामेंट के दसवें दिन के शुरूआती कुछ घंटो में ही भारतीय एथलीट ने तीन गोल्ड, तीन सिल्वर और एक ब्रॉन्ज जीत लिया है।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में एक के बाद एक मेडल भारत की झोली में आते जा रहे हैं। टूर्नामेंट के दसवें दिन के शुरूआती कुछ घंटो में ही भारतीय एथलीट ने तीन गोल्ड, तीन सिल्वर और एक ब्रॉन्ज जीत लिया है। आज जैस्मिन लांबोरिया ने विमेंस बॉक्सिंग की 57 किग्रा कैटेगरी में, प्रीति पवार ने 54 किग्रा कैटेगरी में और सोमन राणा ने पैरा शॉटपुट की F57 कैटेगरी में चैंपियन बनकर गोल्ड अपने नाम किया।

इन एथलीट्स ने जीता सिल्वर

तीन गोल्ड मेडल के अलावा कॉमनवेल्थ के दसवें दिन में अभी तक तीन सिल्वर मेडल भी जीत लिए हैं। बॉक्सर जादुमणि सिंह ने मेंस 55 किग्रा कैटेगरी में, शुभम जुयाल ने शॉटपुट की F57 कैटेगरी में और प्रवीण चित्रावेल ने ट्रिपल जंप में सिल्वर पर कब्जा जमाया है। वहीं, अब तक जो एक ब्रॉन्ज भारत के खाते में आया है, वो सेल्वा प्रभु ने ट्रिपल जंप में 16.52 के बेस्ट अटैम्प्ट के साथ जीता है।

मेडल टैली में भारत की लंबी छलांग

इसके साथ ही भारत के कुल मेडलों की संख्या 30 हो गई है और वह मेडल टैली में 6वें स्थान पर आ गया है। ऑस्ट्रेलिया 57 गोल्ड समेत कुल 133 मेडल्स के साथ पहले पायदान पर है।

हो सकती है गोल्ड की बारिश

अभी भारत के 7 और मुक्केबाज गोल्ड मेडल के लिए फाइनल खेलेंगे। अगर वह हार भी गए तो उन्हें सिल्वर मेडल तो मिलेगा ही। रात 9 बजे साक्षी चौधरी (51 किग्रा कैटेगरी), 9:15 बजे प्रिया घंघास (60 किग्रा), 9:30 बजे अरुंधति चौधरी (70 किग्रा), 10:15 बजे लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा), 10:45 बजे सचिन सिवाच (60 किग्रा), 11:15 बजे अंकुश पंघाल (80 किग्रा) और 11:45 बजे नरेंद्र बरवाल (90+ KG) अपने-अपने फाइनल मैच में उतरेंगे।

Created On :   1 Aug 2026 6:41 PM IST

Tags

Next Story