Duleep Trophy 2026: जोन सिलेक्शन कमेटी ने सेंट्रल जोन स्क्वॉड का किया एलान, यह खिलाड़ी करेगा कप्तानी, RCB को बना चुका है चैंपियन

जोन सिलेक्शन कमेटी ने सेंट्रल जोन स्क्वॉड का किया एलान, यह खिलाड़ी करेगा कप्तानी, RCB को बना चुका है चैंपियन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिलीप ट्रॉफी के लिए जोन सिलेक्शन कमेटी ने सेंट्रल जोन की स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। रजत पाटीदार को कप्तान और रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाया गया है। रजत पाटीदार की इंटरनेशनल खेलों में वापसी नहीं हो पाई है लेकिन उन्होंने आईपीएल 2025-26 में आरसीबी की कप्तानी करते हुए टीम को खिताब भी दिलाया था। वह घरेली मैचों और टूर्नामेंट अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके इसी प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें सेंट्रल जोन टीम की कप्तानी सौंपी गई है।

सेंट्रल जोन के स्क्वॉड में रजत पाटीदार कप्तान हैं, रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाया गया है। इस टीम में हर्ष दुबे, यश ठाकुर, आर्यन जुयाल, अरशद खान भी हैं। मध्य प्रदेश में रजत के साथी सारांश जैन भी टीम में शामिल है, जिन्हें पहली बार इंटरनेशनल टीम में चुना गया है। टीम इंडिया 15 अगस्त से श्रीलंका दौरे पर जा रही है। वहां, भारत विपक्षी टीम के साथ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगा। इस स्क्वाड में सारांश जैन का भी नाम है।

दलीप ट्रॉफी 2026 में सेंट्रल जोन टीम

रजत पाटीदार (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), सारांश जैन, कुणाल चंदेला, अमन मोखड़े, जीशान अंसारी, अरशद खान, आर्यन पांडे, आयुष पांडे, यश राठौड़, कुणाल सिंह (विकेटकीपर), हर्ष दुबे, नचिकेत भुटे, यश ठाकुर.

दलीप ट्रॉफी में कितनी टीमें हिस्सा ले रही हैं?

दलीप ट्रॉफी का 63वां संस्करण 23 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। जो 10 सितंबर तक चलेगा। इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें- सेंट्रल जोन, ईस्ट जोन, नार्थ जोन, नार्थ ईस्ट, साउथ वेस्ट और वेस्ट जोन टीम खेलेंगी।

Created On :   2 Aug 2026 1:37 AM IST

Tags

Next Story