Women Asia Cup 2026: BCCI ने 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वाड का किया एलान, यहां देखें किन नए चेहरे को मिला मौका

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महिला एशिया कप 2026 के लिए BCCI ने रविवार (2 अगस्त) को 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वाड का एलान कर दिया है। हरमनप्रीत कौर टीम की कप्तान और स्मृति मंधाना उपकप्तान बनाई गई है। टी-20 विश्व कप हारने के बाद हरमनप्रीत कौर को कप्तानी पद से हटाए जाने की मांग उठी थी लेकिन सिलेक्टर्स ने एक बार फिर हरमनप्रीत कौर पर भरोसा जताया है।
इन नए चेहरों को मिला मौका
एशिया कप में ज्यादातर उन्हीं खिलाड़ियों को रखा गया है जो टी20 वर्ल्ड कप में खेले थीं। शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रीग्स, ऋचा घोष, भारती फूलमाली समेत कई खिलाड़ियों ने टीम में अपनी जगह सुरक्षित रखी है। श्रेयंका पाटिल की वापसी नहीं हुई है, क्योंकि वे टखने की चोट से उबर नहीं पाई हैं। टीम में प्रेमा रावत जी. कमलिनी, और क्रांति गौड़ जैसे युवा व नए चेहरों को मुख्य स्क्वाड में शामिल किया गया है।
महिला एशिया कप 2026 का शेड्यूल अभी नही आया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि यह टूर्नामेंट अगस्त के आखिरी सप्ताह में शुरू होकर मध्य सितंबर तक चलेगा। बता दें, एशिया कप के तुरंत बाद एशियन गेम्स शुरू हो जाएंगे। एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम के मैच 17 सितंबर-22 सितंबर तक खेले जाएंगे।
भारत टीम का स्क्वाड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह, एन श्री चरणी, नंदनी शर्मा
Created On :   3 Aug 2026 12:59 AM IST













