Bihar Politics: सहरसा में बीजेपी नेता अभिजीत सिंह की गोली मारकर हत्या, घर पर मिला शव, दोस्त पर अटकी साजिश की सुई

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में शुक्रवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सहरसा में बीजेपी युवा नेता अभिजीत सिंह की हत्या कर दी गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अभिजीत की मौत गोली मारने से हुई है। घर से उनका शव बरामद करने के बाद दहशत फैल गई।
यह भी पढ़े -जेडीयू में होगी बड़ी टूट? नीतीश कुमार की बैठक में ललन सिंह के ना पहुंचने पर गरमाई राजनीति
सहरसा में बीजेपी नेता का घर में मिला शव
जानकारी के मुताबिक, अभिजीत सिंह 20 से 22 उम्र के थे। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शिवभूषण सिंह के मुताबिक, अभिजीत बीजेपी युवा मोर्चा का महामंत्री था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिजीत सिंह का शव सदर थाना क्षेत्र को सदर क्षेत्र के गौतम नगर वार्ड नंबर 11 स्थित घर से बरामद किया है। बुधवार रात कोई पार्टी थी। वहां से लौटने के बाद शुक्रवार यानी आज अभिजीत सिंह के दोस्त आर्यन को उनका शव मिला। कयास लगाए जा रहे है कि संभवत: पार्टी से आने के बाद किसी समय अभिजीत सिंह की हत्या की साजिश को अंजाम दिया गया है।
बीजेपी नेता की हत्या के पीछे आर्यन का नाम सामने आ रहा है। कहा जा रहा है शव देखने के बाद आर्यन ने गांव में रह रहे अभिजीत के भाई को जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। फिलहाल, इस मामले में को गिरफ्तार नहीं किया गया है। बता दें, अभिजीत के माता-पिता नहीं हैं।
यह भी पढ़े -चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में बढ़ी खींचतान, इमरान मसूद ने सहारनपुर की 2 सीटों पर ठोका दावा
दोस्त आर्यन पर हत्या का आरोप
मामले की सूचना मिलने के बाद सदर एसडीपीओ पंकज कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल भेजा गया है। अभिजीत के दोस्त आशीष कुमार सिंह ने बताया कि आर्यन नाम के युवक ने अभइजीत के छोट भाई को और हमको फोन कर सूचना दी थी। जब मैं पहुंचा तो मेन गेट खुल हुआ था। बरामदे के गेट में ताला लगा हुआ था।
आशीष ने कहा कि उसने खिड़की से झांकर देखा तब पता चला कि हत्या कर दी गई है। गोली मारकर तकिया से ढंक दिया गया था। पैसे के विवाद में हत्या की खबर सामने आ रही है। एसडीपीओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि युवक का शव उसके घर से बरामद किया गया है। गोली मारकर ही हत्या की गई है। वह परसों रात किसी पार्टी में गया था। वहां से आने के बाद ही मर्डर हुआ है।
Created On :   18 Sept 2026 5:20 PM IST












