Bihar Flood: केंद्र सरकार के रवैये पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा- गुजरात के लिए Army, Airforce,और NDRF, बिहार के लिए क्या?

केंद्र सरकार के रवैये पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा- गुजरात के लिए Army, Airforce,और NDRF, बिहार के लिए क्या?

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में नदियां उफान पर हैं जिससे कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। इसी बीच आरजेड़ी नेता तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री समेत बिहार के कई नेताओं पर निशाना साधा है। गुजरात में बारिश और बाढ़ की स्थिति में केंद्र सरकार बहुत जल्दी एक्टिव हो जाती है। जबकि बिहार में बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हैं फिर भी मोदी सरकार की ओर से पर्याप्त सहायता नहीं मिल पा रही है।

गुजरात के किसी नाला में भी बारिश का पानी बढ़ जाता है तो प्रधानमंत्री वहां पहुंच जाते हैं। उसे आपदा घोषित कर गुजरात को हज़ारों करोड़ का पैकेज दे देते है।इसी साल 23 जुलाई को गुजरात में बारिश ही हुई थी, बारिश के कारण एक व्यक्ति की मृत्यु हुई। बारिश मतलब बारिश होने पर ही पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने वहां के CM से बात की, एयरफोर्स और NDRF को अलर्ट पर रखा गया है।

अभी कुछ साल पहले गुजरात में बाढ़ आई तो प्रधानमंत्री मोदी हवाई सर्वेक्षण करने गए, तुरंत 500 करोड़ का पैकेज दिया। राहत और बचाव के लिए आर्मी, एयरफोर्स और NDRF की टीमें लगाई। पीड़ितों को 2-2 लाख रुपए दिए। अब देखिए बिहार में बाढ़ से 50 से अधिक लोग मरे है। हज़ारों मवेशी ग़ायब हैं, हज़ारों करोड़ का नुकसान हुआ है, 45 लाख लोग प्रभावित है लेकिन सहायता तो छोड़िए प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री के मुँह से एक शब्द नहीं निकला है। वहां मदद करना तो दूर बिहार के CM से फ़ोन पर भी बात नहीं की है। क्या यहाँ के CM को वो फालतू और हल्का समझते है?

हमारे बिहार के साथ इतना भेदभाव क्यों? गुजरात में बाढ़ नहीं बारिश में ही केंद्र सरकार एकटिव हो जाती है और बिहार में सैंकड़ों लोगों के मरने और 45 लाख बिहारियों के प्रभावित होने पर भी कोई हलचल नहीं। समझो बिहारियों। हमारे यहाँ तो ठनका गिरने से ही एक सीजन में सैंकड़ों लोग मर जाते है फिर भी “ठनके” को इन्होंने राष्ट्रीय आपदा सूची में सम्मिलित नहीं किया। केंद्र सरकार कोई मुआवजा नहीं देती। गुजरात में तो बारिश से मरने पर केंद्र 2 लाख रुपए दे देती है।

पहले बिहार पर आपदा आती थी तो लालू जी, नीतीश जी, चाहे इनके बीच जैसे राजनीतिक दुश्मनी हो लेकिन आपदा के समय बिहार के हक को लेकर एक रहते थे। अब तो 30 सांसद सहित 8 केन्द्रीय मंत्री सब गूंगे, बहरे और अंधे है। ये अपने हक के लिए भी नहीं बोल सकते।

हम तो विपक्ष में है पहले दिन से मांग कर रहे है, प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है अगर केंद्र से पैकेज मिलेगा तो वो सरकार को मिलेगा, बताइए इसमें मेरा क्या भला होगा? अगर मैं नकारात्मक दृष्टिकोण का होता तो केंद्र पर क्यों दबाव बनाता? तेजस्वी बिहार और बिहारियों के लिए मरता और जीता है, यही हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सिखाया है।

भाजपा सरेआम कहती है कि हमें बिहारियों की कोई चिंता नहीं। वे करते हैं कि 4 साल 11 महीना बिहारियों को उनके हाल पर छोड़ दो। चुनाव के आख़िरी महीना में 5 किलो चावल और 10 हज़ार नगद बांटो और वो सब भूल जाएंगे।

हम बिहारियों के लिए कितने शर्म की बात है कि 45 लाख लोग प्रभावित होने के बावजूद सरकार से कहीं कोई सहायता, सहयोग और उम्मीद नहीं। आख़िर सोचिए ऐसा क्यों? राजनीति से परे यह पूछ रहा हूँ, क्यों? बिहार ने अपने हक़ के लिए हमेशा केंद्र को झुकाया है लेकिन अब इस बीजेपी के फेर में बिहार झुक रहा है।

Created On :  

Tags

Next Story