Bihar news: सोन नदी की लहरों ने निगल ली 4 जिंदगियां, टूट पड़ा दुखों का पहाड़, खत्म हुईं परिवार की खुशियां

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के भोजपुर जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। शनिवार (17 अक्टूबर) को सोन नदी में डूबने से 4 लोगों की मौत हो गई। जिसमें 3 बच्चे और एक युवक शामिल हैं। यह घटना संदेश थाना क्षेत्र तीर्थकौल गांव के बरवा घाट की है। जानकारी के अनुसार कुल सात बच्चे नदी में नहाने गए थे इसमें से 3 गहरे पानी में उतर गए जिससे उनकी मौत हो गई। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़े -नालंदा में शराब तस्करों की गोली से सिपाही की मौत, विपक्ष ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल, सत्तापक्ष ने चिंताजनक घटना बताकर झाड़ा पल्ला
बच्चों को लेकर स्थानीय लोगों ने कहा कि 3 सोन नदी के गहरे पानी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान जब वह डूबने लगे तो उन्हें बचाने के लिए सुधीर कुमार यादव (30) नदी में कूद पड़े। गहराई इतनी थी कि वह बच्चों को बचाने में नाकाम रहे और खुद भी डूब गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस-प्रशासन को सूचना दी। पुलिस ने चारों के शव बरामद कर लिए हैं।
यह भी पढ़े -मानसून की विदाई से पहले मौसम का यू-टर्न, यूपी-बिहार समेत 13 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का खतरा
मृतकों की पहचान आकाश शर्मा (15), प्रेम कुमार (12), शिवम उर्फ सिद्धांत कुमार (10) और सुधीर कुमार यादव (30) के रूप में हुई है। प्रेम और शिवम सगे भाई थे। तीन मासूम बच्चों और एक 30 वर्षीय युवक की मौत से परिवार सदमें है। आकाश, प्रेम और शिवम के पिता मजदूरी करके परिवार चलाते हैं। जिनके कंधों पर परिवार भविष्य की बाग डोर सौंपना चाहता था उनके सपनों पर पानी फिर गया है।
संदेश थाने के अंचलाधिकारी शम्मी कुमार ने चारों लोगों की मौत की पुष्टि कर दी। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना ने नदी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Created On :   17 Oct 2026 7:26 PM IST













