Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप, 3 लोगों को लगी गोली, एक की हालत गंभीर

बेगूसराय में सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप, 3 लोगों को लगी गोली,  एक की हालत गंभीर
बेगूसराय में बस स्टैंड के पास सुबह बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की है। इस गोलीबारी में तीन लोगों के घायल होने की खबर है जिनमें एक की हालत गंभीर है।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के बेगूसराय में बुधवार सुबह अचानक गोलियां चलने से हड़कंप मच गया। नगर थाना इलाके में बस स्टैंड के पास बाइक से आए कुछ लोगों ने कई राउंड फायरिंग की है। न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, वहां मौजूद तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए। सभी को तुरंत इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

बस स्टैंड के पास अचानक चली गोलियां

बताया जा रहा है कि अर्जुन शाह सुबह बस स्टैंड के पास अपनी फल की दुकान खोल रहे थे। उसी समय मनोज पासवान भी वहां मौजूद थे। तभी बाइक पर कुछ लोग पहुंचे और अचानक गोली चलाने लगे। कुछ ही देर में कई गोलियां चलने से आसपास भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

तीन लोग हुए घायल

फायरिंग की चपेट में मनोज पासवान, अर्जुन शाह और एक ऑटो चालक आ गए। तीनों को गोली लगी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इनमें एक व्यक्ति की हालत ज्यादा खराब बताई जा रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस और सदर डीएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल से कई खाली कारतूस मिले हैं। हमलावर कौन थे और उन्होंने गोली क्यों चलाई, इसका अभी पता नहीं चला है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Created On :   7 Oct 2026 9:17 AM IST

Tags

Next Story