Chhindwara news: चरित्र संदेह पर हत्या, प्रेमी ने जीजा के साथ मिलकर प्रेमिका को उतारा था मौत के घाट

Chhindwara। अमरवाड़ा के ग्राम सकरूटोला में रविवार को एक युवती का शव मिला था। अज्ञात आरोपियों ने गला घोंटकर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने 24 घंटे में हत्याकांड का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी फरार है। जांच में सामने आया कि चरित्र संदेह में मृतका के प्रेमी ने अपने जीजा के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।
टीआई राजेन्द्र धुर्वे ने बताया कि रविवार को 19 वर्षीय शिवानी का शव सकरूटोला में मिला था। शिवानी पति को छोडक़र प्रेमी सिवनी बंडोल के बांकी निवासी ललित वर्मा के साथ रहने लगी थी। ललित को संदेह था कि शिवानी का किसी और से भी प्रेम संबंध है। इस वजह से उसने अपने जीजा चिखलीवाला निवासी 36 वर्षीय कृपाराम उर्फ कमलनाथ पिता भागचंद वर्मा के साथ मिलकर शिवानी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी कृपाराम को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी ललित फरार है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।
अंधे हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम
अंधे हत्याकांड का चौबीस घंटे में खुलासा करने वाली टीम में टीआई राजेन्द्र धुर्वे, एसआई दीपा ठाकुर, राघवेन्द्र उपाध्याय, एएसआई रजनीश सोनी, द्वारका पाल, आरक्षक राजेन्द्र बघेल, अभिषेक बघेल, संदीप भलावी, सायबर सेल से आदित्य रघुवंशी शामिल है।
Created On :   19 Nov 2024 9:37 AM IST















