Chhindwara news: कॉम्बिंग गश्त, पुलिस ने 62 वारंटियों को दबोचा, 224 बदमाशों के घरों में दी दबिश

Chhindwara । जिले में कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने पुलिस लगातार कॉम्बिंग गश्त कर रही है। शनिवार-रविवार दरमियानी रात पुलिस टीमों ने पूरे जिले में कॉम्बिंग गश्त कर एक रात में 62 स्थाई और गिरफ्तारी वारंटियों की गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 224 गुंडे, बदमाशों, जिला बदर अपराधी और जेल से रिहा बदमाशों के घरों में दबिश देकर पूछताछ की है।
एसपी मनीष खत्री के निर्देश पर शनिवार रात जिले के हर थाने की पुलिस टीम ने 12 स्थाई और 50 गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ा है। इसके अलावा 113 गुंडे, 82 निगरानी बदमाश, 11 जिला बदर और जेल से रिहा 18 आरोपियों से पूछताछ की गई। इसी के साथ 46 कबाडिय़ों की चैकिंग की गई। वारंटियों की धरपकड़ कर रविवार को सभी को जेल दाखिल किया गया। कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस टीमों ने 02 गुम इंसान की तलाश कर उन्हें परिजनों को सौंपा।
147 लीटर अवैध शराब जब्त
कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस टीमों ने 20 से अधिक अवैध शराब कारोबारियों की धरपकड़ की। पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों से 147 लीटर कच्ची शराब जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एक रात में हुई कार्रवाई
स्थाई वारंटी- 12
गिरफ्तारी वारंटी- 50
बदमाशों की चैकिंग- 224
आबकारी कार्रवाई- 20
कबाडिय़ों की चैकिंग- 46
Created On :   18 Nov 2024 10:14 AM IST













