मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में होंगे शामिल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती गरिमामय रूप से मनाई जायेगी। जनजातीय गौरव दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम 15 नवम्बर को जबलपुर में होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह शामिल होंगे।
यह भी पढ़े -आरसीएम की रूपांतरण यात्रा में 20,000 से अधिक नवोद्यमियों की सहभागिता; भोपाल में मिला जबरदस्त जनसमर्थन
जिला स्तर के कार्यक्रमों में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ग्वालियर, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल रीवा में, नगरीय विकास, आवास एवं संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय धार, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेलभिण्ड, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मासीहोर, परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंहनरसिंहपुर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सम्पतिया उइके मण्डला, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट इंदौर, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषानामुरैना, महिला बाल विकास मंत्री सु निर्मला भूरिया झाबुआ, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिहं राजपूत सागर, खेल, युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग रायसेन, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण एवं उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह शाजापुर, अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहानअलीराजपुर, ऊर्जा प्रद्युम्न सिंह तोमरमंत्री शिवपुरी, नवीन एवं नवकरणीय मंत्री ऊर्जा राकेश शुक्लाअशोक नगर, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यपरतलाम, उच्च शिक्षा, आयुष, तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार आगर-मालवा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण,विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु कल्याण स्वतंत्र प्रभार कृष्णा गौरभोपाल, संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व स्वतंत्र प्रभार धर्मेद्र भाव सिंह लोधीदमोह, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवालअनूपपुर, कौशल विकास एवं रोजगार स्वतंत्र प्रभार मंत्री गौतम टेटवालउज्जैन, पशुपालन एवं डेयरी स्वतंत्र प्रभार मंत्री लखन सिंह पटेलविदिशा, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास स्वतंत्र प्रभार मंत्री नारायण सिंह पंवारराजगढ़ राज्यमंत्री लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण नरेन्द्र शिवाजी पटेलबैतूल, राज्यमंत्री नगरीय विकास एवं आवास प्रतिमा बागरीसतना, राज्यमंत्री वनएवं पर्यावरण दिलीप अहिरवारछतरपुर एवंराज्यमंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास राधा सिंहसिगरौली में उपस्थित होंगी।
यह भी पढ़े -तकनीक, समयबद्ध जांच और न्याय प्रदान करना नए आपराधिक कानूनों के मूल सिद्धांत केंद्रीय गृह सचिव
सांसद वी.डी. शर्मा कटनी, सांसद हिमाद्री सिंह शहडोल, सांसद संध्या राय दतिया, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल खण्डवा, सांसद भारती पारधी बालाघाट, सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल खरगौन, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा सीधी, सांसद जनार्दन मिश्रा मऊगंज, सांसद विवेक 'बंटी' साहू छिन्दवाड़ा, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते सिवनी, सांसद शिवमंगल सिंह तोमर श्योपुर, सांसद सुधीर गुप्ता नीमच, सांसद दर्शन सिंह चौधरी नर्मदापुरम, सांसद बंशीलाल गुर्जर मंदसौर, सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी बड़वानी एवं सांसद माया नरोलिया पांढुर्णा में उपस्थित रहेंगी। साथ ही विधायक अर्चना चिटनीस बुरहानपुर, विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह पन्ना, विधायक सु मीना सिंह मांडवे उमरिया, विधायक हरिशंकर खटीक टीकमगढ़, विधायक ओमप्रकाश ध्रुवे डिंडौरी, विधायक कांत चतुर्वेदी मैहर, विधायक पन्नालाल शाक्य गुना, विधायक गायत्रीराजे पंवार देवास, विधायक अनिल जैन निवाड़ी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह हरदा में उपस्थित रहेंगे।
Created On :   14 Nov 2025 12:14 AM IST












