Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति हरमू, रांची के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति हरमू, रांची के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

डिजिटल डेस्क, रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति हरमू, रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को पंच मंदिर दुर्गा पूजा पंडाल के विधिवत् उद्घाटन हेतु सादर आमंत्रित किया। मौके पर पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय, कोषाध्यक्ष अनिल सिंह एवं सचिव अजय कुमार सिंह उपस्थित थे।

Created On :   1 Oct 2025 1:50 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story