झारखंड: हजारीबाग जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 1 करोड़ का इनामी सहदेव सोरेन मुठभेड़ में ढेर

हजारीबाग जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 1 करोड़ का इनामी सहदेव सोरेन मुठभेड़ में ढेर
  • सोरेन समेत कुल तीन नक्सली मारे गए
  • सुरक्षाबलों ने 32 अत्याधुनिक ऑटोमेटिक हथियार बरामद किए
  • 345 किलोग्राम विस्फोटक, 88 डेटोनेटर, 2500 जीवित गोला-बारूद बरामद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड के हजारीबाग जिले के चुरचू जंगल क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच सोमवार सुबह को मुठभेड़ शुरु हुई। इस मुठभेड़ में 1 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली सहदेव सोरेन समेत कुल तीन नक्सली मारे गए। रघुनाथ हेम्ब्रम और वीरसेन गांझू दोनों पर लाखों रुपये का इनाम था। मुठभेड़ कई घंटों तक चली। सुरक्षाबलों ने 32 अत्याधुनिक ऑटोमेटिक हथियार, 345 किलोग्राम विस्फोटक, 88 डेटोनेटर, 2500 जीवित गोला-बारूद और बड़ी मात्रा में युद्ध-योग्य भंडार भी बरामद किए हैं। झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ की 209वीं कोबरा बटालियन की ओर से सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। आपको बता दें यह इलाका नक्सलियों के गढ़ के रूप में जाना जाता है और यहां सुरक्षा बल पहले भी कई बार अभियान चला चुके हैं।

सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन में पूरी योजना बनाकर कदम उठाया। जवानों को पहले से ही इलाके में नक्सली गतिविधियों की जानकारी थी। सुरक्षा बलों को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं और इलाके में हथियार छिपाकर बैठे हैं। इसी जानकारी पर अभियान चलाया गया। ऑपरेशन से पहले आस-पास की बस्तियों को सूचित किया गया और टीमों को अलग-अलग हिस्सों में तैनात किया गया। जैसे ही नक्सली सामने आए, जवानों ने घेराबंदी करके उन्हें पीछे हटने का मौका नहीं दिया। और बिना किसी जवान के हताहत हुए अभियान सफलतापूर्वक पूरा हुआ। मुठभेड़ को नक्सलियों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सहदेव सोरेन की मौत से नक्सली संगठन की कमर टूटेगी और इलाके में उनकी दहशत कम होगी।

मरने वालों नक्सलियों के नाम

1. सहदेव सोरेन (सेंट्रल कमेटी का मेंबर और एक करोड़ का इनामी)

2. रघुनथ हेम्ब्रम (स्पेशल एरिया कमेटी का मेंबर और 25 लाख का इनामी)

3. वीरसेन गांझू (जोनल कमेटी का मेंबर और 10 लाख का इनामी)

मुठभेड़ से नक्सलियों को करारा झटका लगा है और उनकी परिचालन और संगठनात्मक क्षमताओं को कमजोर किया गया है। सहदेव सोरेन और उनके साथियों की मौत की से नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा है।

Created On :   15 Sept 2025 2:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story