झारखंड: धनबाद और गिरिडीह में 12 घंटे में मिले तीन महिलाओं के शव, शिनाख्त नहीं, हत्या की आशंका

धनबाद और गिरिडीह में 12 घंटे में मिले तीन महिलाओं के शव, शिनाख्त नहीं, हत्या की आशंका
  • झारखंड के धनबाद और गिरिडीह में सामने आई घटना
  • 12 घंटे के अंदर अलग-अलग स्थानों से तीन महिलाओं के शव मिलने से फैली सनसनी
  • इनमें से किसी भी शव की पहचान नहीं हो पाई,पुलिस जांच में जुटी

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड के धनबाद और गिरिडीह में 12 घंटे के अंदर अलग-अलग स्थानों से तीन महिलाओं के शव मिलने से सनसनी फैल गई। इनमें से किसी भी शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में जुटी है।

धनबाद के सुदामडीह थाना क्षेत्र में बुधवार रात दामोदर नदी के पास सीता नाला में दो महिलाओं के शव पाए गए। शौच के लिए गए ग्रामीणों की नजर इन शवों पर पड़ी। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इनमें से एक की उम्र 45 साल और दूसरे की उम्र 55 साल के करीब है।

आशंका जतायी जा रही है कि दोनों की हत्या कर शवों को पुल के नीचे फेंका गया है। इस बाबत सुदामडीह थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि दो शव दामोदर नदी के किनारे मिले हैं। दोनों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में जंगल से गुरुवार की सुबह एक महिला की अर्धनग्न लाश मिली। इस बाबत स्थानीय ग्राम प्रधान अर्जुन मरांडी ने बताया कि जंगल में मवेशी चराने गये ग्रामीणों ने अर्धनग्न महिला का शव देखा। शव पलमो-पचरुखी मुख्य मार्ग से तीन सौ फीट दूर पेड़ के नीचे पड़ा था।

मुफस्सिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान ने बताया कि जिस महिला का शव मिला है उसकी उम्र 35 साल होगी। प्रथमदृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के पहले महिला से दुष्कर्म हुआ है। पुलिस हर बिन्दु पर जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 Oct 2023 10:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story