झारखंड के मधुपुर में महिला का अपहरण कर गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक जब्त

झारखंड के मधुपुर में महिला का अपहरण कर गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक जब्त
  • देवघर जिले की है घटना
  • तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेजा दिया।

डिजिटल डेस्क, रांची। देवघर जिले के मधुपुर में एक महिला का हथियार के बल पर अपहरण कर उससे गैंगरेप की वारदात हुई है। पुलिस ने गैंगरेप को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेजा दिया। एक अन्य आरोपी अब भी फरार है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने दो बाइक भी जब्त किया है। एसडीपीओ विनोद कुमार रवानी ने यह जानकारी दी।

बताया गया कि महिला मधुपुर रेलवे कॉलोनी से अपने घर जा रही थी, तब चार युवकों ने डॉल्फिन चौक के पास पिस्तौल दिखाकर अपहरण कर लिया। इसके बाद उसके साथ गैंगरेप किया गया। महिला इसके बाद पुलिस थाने पहुंची और घटना की जानकारी दी।

महिला ने बताया, वह अपने रिश्तेदार के घर बेलपाड़ा गयी थी। देर शाम रेलवे कॉलोनी सड़क से होते हुए वह पैदल अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान उसका अपहरण कर लिया गया और डुमरिया पुल के नीचे झाड़ी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

एक घंटे के बाद युवकों ने उसे छोड़ दिया और वह वहां से निकलकर मधुपुर पहुंची और रेलवे स्टेशन पर रात बितायी। इसके बाद थाने में इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मधुपुर इंस्पेक्टर राम दयाल मुंडा, पथरोल थानेदार मनीष कुमार और पत्थरअड्डा ओपी के थानेदार महेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम बनायी गयी।

इसके बाद डुमरिया में छापेमारी करते हुए आरोपी श्याम सुंदर दास और देवरथ मेहरा को गिरफ्तार कर लिया। चोरमारा में छापेमारी कर तीसरे आरोपी अजीत कुमार दास को भी गिरफ्तार किया गया। इसके बाद चौथे आरोपी सिकंदर दास के गोविंदपुर स्थित घर में भी छापेमारी की गयी पर वह फरार हो गया। महिला को मेडिकल जांच के लिए देवघर भेजा गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 Aug 2023 9:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story