- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- एमपी में अनोखा अपहरण, कंपनी से दस...
Chhatarpur News: एमपी में अनोखा अपहरण, कंपनी से दस लाख की फिरौती अकाउंट्स में डलवाई, फिर भी युवक को नहीं छोड़ा, पुलिस ने चंगुल से छुड़ाया

डिजिटल डेस्क, छतरपुर। मध्यप्रदेश के छत्तरपुर में सागर-कानपुर फोरलेन का निर्माण कर रही MKC कंपनी के फील्ड ऑफिसर रामखिलाड़ी शर्मा का अपहरण करने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। फील्ड ऑफिसर मुरैना के रहने वाले है। पुलिस ने अपहृत अधिकारी को सुरक्षित छुड़ा लिया है, पुलिस आरोपियों के सहयोगियों की भी तलाश करने में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने फील्ड ऑफिसर का अपरहण कर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। कंपनी द्वारा 10 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर करने के बाद भी अपहरणकर्ता ने उन्हें नहीं छोड़ा। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की और सटई के जंगलों में घेराबंदी की, जिसके बाद बदमाश अपहृत युवक को छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने मुख्य आरोपियों में भान सिंह यादव और विशाल यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, और पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विवाद की वजह फोरलेन निर्माण के लिए मिट्टी सप्लाई के भुगतान को लेकर बताया जा रहा है।
Created On :   14 May 2026 4:42 PM IST






