- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- अनुराग जैन को मिला एक्टेंशन, 2026...
Anurag Jain Extension: अनुराग जैन को मिला एक्टेंशन, 2026 तक बने रहेंगे मुख्य सचिव, 31 अगस्त को होने वाले थे रिटायर

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र के मुख्य सचिव अनुराग जैन को एक साल का एक्सटेंशन मिल गया है। वे 31 अगस्त, 2025 को रिटायर होने वाले थे। अब वे अगस्त, 2026 तक मप्र के मुख्य सचिव बने रहेंगे। केंद्रीय कार्मिक प्रशिक्षण मंत्रालय ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सीएस जैन को बधाई दी है।
उन्होंने ने लिखा, 'मध्यप्रदेश शासन के मुख्य सचिव अनुराग जैन जी, आपको कार्यकाल के एक वर्ष बढ़ाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके दीर्घ प्रशासनिक अनुभव, नवाचारों और सतत् प्रयासों से प्रदेश की विकास यात्रा निरंतर नए प्रतिमान स्थापित करे, मेरी मंगलकामनाएं।'
मुख्यमंत्री मंगलवार को अनुराग जैन को लेकर दिल्ली पहुंचे थे। जहां उनकी केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई थी। सीएस अनुराग जैन का कार्यकाल 31 अगस्त को खत्म होगा। उन्होंने 3 अक्टूबर 2024 को मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण किया था। जैन 1989 बैच के आईएस अधिकारी हैं। वे 2011 से 2015 तक प्रधानमंत्री कर्यालय में संयुक्त सचिव रह चुके हैं।
बता दें कि केंद्र में पदस्थ रहने के दौरान अनुराग जैन अपने काम के तरीके को लेकर पीएम मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह के पसंदीदा रहे हैं। इसी के चलते पिछले साल उन्हें मध्यप्रदेश का मुख्य सचिव बनाया था। बता दें कि अनुराग जैन से पहले पूर्व सीएम शिवराज सिंह के कार्यकाल में इकबाल सिंह बैंस को केंद्र सरकार ने दो बार एक्सटेंशन दिया था। उन्हें 6-6 महीने का एक्टेंशन मिला था, इस तरह वो 2022 की की जगह 2023 में रिटायर हुए थे।
Created On :   30 Aug 2025 1:01 AM IST














