- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- अशोक बर्णवाल होंगे एमपी के नए मुख्य...
MP New Chief Secretary: अशोक बर्णवाल होंगे एमपी के नए मुख्य सचिव, अनुराग जैन केंद्र में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक बर्णवाल को प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया गया है। इससे पहले इस पद पर आईएएस अधिकारी अनुराग जैन थे। उन्हें केंद्र में नीति आयोग के सीईओ पद पर नियुक्त किया गया है। इसके कुछ घंटें बाद एमपी के नए मुख्य सचिव पद के लिए अशोक बर्णवाल के नाम का आदेश जारी किया है।
मध्य प्रदेश सरकार ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि 1991 बैच के आईएएस अधिकारी अशोक बर्णवाल को अगले आदेश तक अस्थायी रूप से मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त किया जाता है।
MP में संभाले रहे ये जिम्मेदारी
अशोक बर्णवाल वर्तमान में मध्य प्रदेश शासन में अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसके साथ ही उन्हें भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास का अतिरिक्त प्रभार गया है। इनके अलावा वे खाद्य सुरक्षा आयुक्त के पद पर भी नियुक्त है। इसके बाद अब उन्हें मुख्य सचिव की जिम्मेदारी मिल गई है। जो अगले आदेश तक मान्य रहेगी।
इन पदों पर लंबा अनुभव
अशोक बर्णवाल झारखंड के रहने वाले हैं। उन्होंने बीटेक (माइनिंग इंजीनियरिंग) के अलावा पब्लिक पॉलिसी एंड मैनेजमेंट में उच्च शिक्षा हासिल की है। उन्होंने स्वास्थ्य, प्रशासन और नीति निर्माण से संबंधित विभागों में लंबे समय तक काम किया है। उनका कार्यकाल 31 जनवरी, 2027 को खत्म हो रहा है।
Created On :   22 July 2026 9:53 PM IST












