बैंक ऑफ इंडिया, जबलपुर अंचल में किसान समृद्धि महोत्सव के अंतर्गत पूँजी संवितरण शिविर सह किसान सम्मेलन का वृहद आयोजन

जबलपुर (18 जुलाई 2026): बैंक ऑफ इंडिया, जबलपुर अंचल ने वर्तमान में चल रहे किसान माह में किसान समृद्धि महोत्सव के अंतर्गत 18 जुलाई 2026 दिन शनिवार को अपनी विभिन्न शाखाओं में विशाल पूँजी संवितरण शिविर सह किसान सम्मेलन का आयोजन किया ।
इस दौरान बैंक ऑफ इंडिया, की विभिन्न शाखाओं ने अपने-अपने क्षेत्र के किसानों को उनकी आवश्यकतानुसार विभिन्न प्रकार के कृषि ऋण स्वीकृत किए । आंचलिक प्रबंधक श्री रमेश कुमार जी ने जबलपुर अंचल की विभिन्न शाखाओं का दौरा कर, उपस्थित किसानों को संबोधित किया, विभिन्न कृषि ऋणों के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं उनको ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किये।
गौरतलब है कि, बैंक ऑफ इंडिया जबलपुर अंचल ने किसान समृद्धि महोत्सव में अपनी सभी शाखाओं के माध्यम से उक्त ऋण वितरण शिविर में कुल ₹38 करोड़ के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किये। जिसमें ₹15 करोड़ बतौर कृषि ऋण, ₹8 करोड़ बतौर खुदरा ऋण एवं ₹15 करोड़ बतौर एमएसएमई ऋण शामिल हैं ।
बैंक ऑफ इंडिया जबलपुर अंचल, मध्यप्रदेश के 24 जिलों में विस्तारित अपनी विभिन्न शाखाओं के माध्यम से अनवरत रूप से किसानों, स्व-सहायता समूहों एवं अन्य कृषि व्यवसायियों को बैंक एवं भारत सरकार की विभिन्न ऋण योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता मुहैया कराते आ रहा है।
Created On :   22 July 2026 4:22 PM IST






