Sona- Chandi Ka Bhav: सोने की कीमत में लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी हुई, चांदी की चमक में भी हुआ इजाफा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में उठापट जारी है। आज (22 जुलाई 2026, बुधवार) लगातार तीसरे दिन दोनों ही धातुओं के दाम में तेजी आई है। यलो मेटल कहे जाने वाले सोने के दाम में करीब 1,950 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़त देखने को मिली है। दूसरी ओर सफेद धातु कही जाने वाली चांदी के भाव में भी 2,510 रुपए प्रति किलोग्राम से अधिक की तेजी आई है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,33,370 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोना 1,45,500 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,45,500 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,33,375 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,45,350 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,33,225 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,45,400 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,33,275 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,45,350 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,33,225 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,45,500 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,33,375 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,45,350 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,33,225 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,45,500 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,33,375 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,45,400 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,33,275 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें 2,510 प्रति किलोग्राम तक की बढ़त दर्ज की गई है। जिसके बाद फिलहाल अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 2,26,790 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।
Created On :   22 July 2026 11:34 AM IST






