- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पांच दिन चलने वाला मानसून सत्र...
MP Assembly Monsoon Session: पांच दिन चलने वाला मानसून सत्र तीसरे दिन खत्म, विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र की शुरुआत 20 जुलाई से हुई थी, जो 24 जुलाई, 2026 तक चलने वाला था, लेकिन इससे पहले ही तीसरे दिन यानी 22 जुलाई को विपक्ष के हंगामे के साथ समाप्त हो गया है। सत्र के तीसरे दिन की शुरुआत में ताखे राजनीतिक टकराव देखने को मिला है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर स्टूडेंट्स के साथ कथित मारमीट और कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी का मुद्दा विपक्ष ने उठाया। इसके लिए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कांग्रेस के सभी विधायक काली पट्टी बांधकर सदन पहुंचे। इस दौरान विपक्ष ने मांग की कि इस विषय पर स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से चर्चा करने को कहा। लेकिन इसकी विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने अनुमति नहीं दी।
सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक
विधानसभा अध्यक्ष के इस फैसले के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का कहना है कि दिल्ली का मामला मध्य प्रदेश के अधिकार क्षेत्र से बाहर है। इस वजह से इस मुद्दे पर सदन में चर्चा नहीं की जा सकती है। इसके बाद लगातार हंगामा चलता रहा। इसके चलते विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई और बाद में इसे अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस सत्र में 7,765.76 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास हुआ है।
ये विधेयक हुआ पारित
सदन में चली लंबी बहस के बाद मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय स्थापना एवं संचालन (संशोधन) विधेयक-2026 ध्वनि मत से पारित किया गया। कांग्रेस ने इस विधेयक का जोरदार विरोध किया था। इसको लेकर विपक्ष ने सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप भी लगाया है। विधायक महेश परमार, प्रताप ग्रेवाल और झूमा सोलंकी का कहना है कि सरकार इस बिल के जरिए निजी विश्वविद्यालय खोलने के लिए दिए जाने वाले 25 एकड़ भूमि और 5 करोड़ रुपए की फिक्स्ड डिपॉजिट जैसी अनिवार्य शर्तों को खत्म कर रही है। इस वजह से शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित होगी। कुल मिलाकर बात की जाए तो मानसून सत्र के तीसरे दिन राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप, तीखी बहस देखने को मिली है।
Created On :   22 July 2026 11:14 PM IST













