Chhindwara News: डीआईजी ने परेड का निरीक्षण कर लगाया दरबार, पुलिसकर्मियों की सुनी समस्याएं

डीआईजी ने परेड का निरीक्षण कर लगाया दरबार, पुलिसकर्मियों की सुनी समस्याएं

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा रेंज के डीआईजी राकेश कुमार सिंह ने रविवार को पुलिस मैदान में परेड का निरीक्षण किया और दरबार लगाकर पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनी। परेड के बाद सिंह ने पुलिस लाइन परिसर, शस्त्रागार, वाहन शाखा, प्रशिक्षण कक्ष, बैरक के साथ कार्यालयों का निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की समीक्षा की।

इस अवसर पर डीआईजी सिंह ने कहा पुलिस का मुख्य उद्देश्य जनता की सेवा और सुरक्षा है। प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को सदैव अनुशासन, समयपालन, कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करना चाहिए। इसके पूर्व उन्होंने पुलिस लाइन में “किट परेड” की जांच की। जिसमें सभी जवानों की वर्दी, बेल्ट, बूट, शस्त्र एवं ड्रिल अनुशासन का निरीक्षण किया। इसके पश्चात वाहन शाखा में वाहनों का निरीक्षण कर रखरखाव व दस्तावेजों की जांच की।

निरीक्षण के पश्चात सिंह ने दरबार लगाकर कर्मचारियों की फरियादें सुनी और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एसपी अजय पांडे, एएसपी आशीष खरे, डीएसपी आरपी चौबे, एसडीओपी जितेंद्र जाट, कल्याणी बरकड़े, भारती जाट, आरआई आशीष तिवारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Created On :   3 Nov 2025 3:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story