- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- दो मौतें...अलग-अलग कारणों से दो...
Chhindwara Crime News: दो मौतें...अलग-अलग कारणों से दो लोगों ने गंवाई जान, अमरवाड़ा और चांद थाना क्षेत्र की घटनाएं

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा के ग्राम भोकई के एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया था। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को युवक की मौत हो गई। दूसरी घटना चांद के ग्राम पांजरा की है। यहां रविवार सुबह एक जेसीबी चालक अचेत अवस्था में मिला था। परिचितों ने उसे जिला अस्पताल लाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों प्रकरणों में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामलों को जांच मंे लिया है।
जहर के सेवन से युवक की मौत-
अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि अमरवाड़ा के ग्राम भोकई निवासी 48 वर्षीय पंचू पिता गंभीर सल्लाम ने बीती 27 अक्टूबर को अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया था। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया था। 31 अक्टूबर को पंचू अस्पताल से घर चला गया था। घर पर स्वास्थ्य बिगड़ने पर दोबारा उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान 1 अक्टूबर की रात पंचू की मौत हो गई।
यह भी पढ़े -नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को भेजा जेल, प्रदर्शनकारियों पर मामला दर्ज, बयानबाजी कर कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले नेता पर एफआईआर की मांग
मृत अवस्था में मिला जेसीबी चालक-
अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि सिवनी के सोहागपुर निवासी 20 वर्षीय अविनाश पिता नीरज यादव जेसीबी चालक था। शनिवार को वह जेसीबी लेकर चांद के ग्राम पांजरा आया था। पांजरा पेट्रोल पंप के समीप रविवार सुबह वह बेहोशी की हालत में मिला। परिचितों ने उसे जिला अस्पताल लाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत्यु की वजह स्पष्ट न होने पर पुलिस ने उसका पीएम कराया है।
Created On :   3 Nov 2025 3:32 PM IST














