- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- महिला की मौत का खुला राज पति और...
Chhindwara News: महिला की मौत का खुला राज पति और बच्चों को छोड़कर साथ रहने सहेली बना रही थी दबाव, केस दर्ज

Chhindwara News: गुंढ़ी अम्बाड़ा की एक महिला वेकोलिकर्मी ने जहर पीकर जान दे दी थी। मृतका के परिजन मौत पर संदेह जाहिर कर रहे थे। पुलिस ने जांच के बाद महिला की मौत से पर्दा उठाया है। जांच में सामने आया कि महिला और उसकी सहेली के बीच काफी लगाव था। पति व बच्चों को छोड़कर साथ रहने सहेली द्वारा दबाव बनाया जा रहा था। इससे परेशान होकर महिला ने जान दे दी। जांच के आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने वाली सहेली के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि 19 अक्टूबर को गुढ़ी निवासी 40 वर्षीय लता पति ब्रजेश मडवार ने जहर पीकर जान दे दी थी। जांच और परिजनों के बयान मंे सामने आया कि लता और उसकी सहेली शैफाली उर्फ मयूरी श्रीवास्तव के बीच पिछले दो-तीन साल से काफी बातचीत होने लगी थी और वे अक्सर घूमने फिरने साथ जाती थी। शैफाली पिछले एक साल से लता पर दबाव बना रही थी कि पति और बच्चों को छोड़कर वो उसके साथ रहे। बीती 19 अक्टूबर को शैफाली ने फोन कर लता को शॉपिंग के लिए परासिया बुलाया था। परासिया में भी शैफाली ने लता पर परिवार को छोड़ने का दबाव बनाया था। इससे परेशान होकर लता ने जहर का सेवन कर लिया था। इलाज के दौरान लता की मौत हो गई। पुलिस ने जांच के आधार पर शैफाली श्रीवास्तव के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया है। गुरुवार को शैफाली को जेल भेज दिया गया है।
Created On :   31 Oct 2025 2:49 PM IST














