MP News: सिंहस्थ: 2028 के निर्माणाधीन काम का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण

सिंहस्थ: 2028 के निर्माणाधीन काम का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण
उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 के लिए चल रहे िवकास कार्यों का रविवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जायजा लिया।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 के लिए चल रहे िवकास कार्यों का रविवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जायजा लिया। वे पैदल चले और विकास कार्यों की गुणवत्ता आिद का निरीक्षण भी किया। उन्होंने नीलगंगा से केटीएम गैल इंडिया चौराहा तक मार्ग चौड़ीकरण काम और शांतिनगर से इंदौर रोड तक चल रहे नए मार्ग निर्माण की प्रगति भी जानी।

मौके पर अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेकर तय समय में काम पूरे करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय रहवासियों का उत्साहवर्धन किया और स्थानीय नागरिकों द्वारा शहर के विकास के लिए किए जा रहे सहयोग की सराहना भी की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महाकाल मंदिर जाने का मुख्य मार्ग सिंधी कॉलोनी चौराहे से नानाखेड़ा बस स्टैंड तक है। नानाखेड़ा बस स्टैंड से आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग भी रहेगा।

यह शहर के मध्य से गुजरने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है, जो पुराने शहर को नए शहर से एलिवेटेड ब्रिज के माध्यम से जोड़ेगा। उन्होंने कहा कि मार्ग के चौड़ीकरण के लिए उज्जैन के नागरिकों ने स्वेच्छा से अपने मकानों को पीछे करने में सहयोग किया है।

Created On :   22 Sept 2026 12:20 AM IST

Tags

Next Story