MP News: ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों के संरक्षण हेतु त्रिस्तरीय समितियों का प्रावधान

ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों के संरक्षण हेतु त्रिस्तरीय समितियों का प्रावधान
राज्य सरकार ने जल जीवन मिशन 2.0 के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों की दीर्घकालिक उपलब्धता एवं स्थायित्व बनाये रखने के लिये जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्भरण हेतु त्रिस्तरीय स्रोत स्थायित्व समितियों का प्रावधान कर दिया है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राज्य सरकार ने जल जीवन मिशन 2.0 के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों की दीर्घकालिक उपलब्धता एवं स्थायित्व बनाये रखने के लिये जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्भरण हेतु त्रिस्तरीय स्रोत स्थायित्व समितियों का प्रावधान कर दिया है।

ग्रामों में नलजल योजना के तहत बनी पानी समिति को ही ग्राम पंचायत स्तरीय स्रोत समिति घोषित किया गया है जबकि जिला स्तर पर गठित जिला वॉश तकनीकी समिति को जिला स्तरीय स्रोत समिति घोषित किया गया है। राज्य स्तर पर गठित राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन की कार्यकारिणी समिति को राज्य स्तरीय स्रोत समिति बनाया गया है।

ग्राम पंचायत स्तरीय स्रोत समिति अपने क्षेत्र के समस्त पेयजल स्रोतों के स्रोत अभिलेखों एवं मौसमी रजिस्टरों का संधारण करेगी एवं डिजिटल मॉनिटरिंग प्रणालियों हेतु आवश्यक जानकारियां उपलब्ध करायेगी तथा जल बजट भी तैयार करेगी।

Created On :   21 Sept 2026 11:50 PM IST

Tags

Next Story