- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- 1 नवम्बर से नगरीय निकायों में फेस...
MP News: 1 नवम्बर से नगरीय निकायों में फेस आधारित केंद्रीयकृत अटैंडेंस सिस्टम अनिवार्य

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र के सभी 413 नगरीय निकायों में केन्द्रीयकृत फेस आधारित उपस्थिति (फेस आधारित अटैंडेंस) सिस्टम लागू की जा चुकी है। इसे 1 नवम्बर से सभी नगरीय निकायों में अनिवार्य रूप से प्रभावशील किया जाएगा।
 यह भी पढ़े -'अवैध रूप से वोट चोरी करके बनाई गई केंद्र सरकार', कर्नाटक के किस नेता ने साधा बीजेपी पर निशाना? जानें
यह भी पढ़े -'अवैध रूप से वोट चोरी करके बनाई गई केंद्र सरकार', कर्नाटक के किस नेता ने साधा बीजेपी पर निशाना? जानें
यह प्रणाली निकायों में कार्यरत सभी शासकीय एवं अशासकीय कर्मचारियों पर समान रूप से लागू होगी। आयुक्त संकेत भोंडवे ने बताया कि यह पहल कर्मचारियों की उपस्थिति प्रक्रिया को अधिक सुगम, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नगरीय निकायों में भविष्य में कर्मचारियों के वेतन एवं भुगतान इसी फेस आधारित उपस्थिति के आधार पर किए जाएंगे।
 यह भी पढ़े -प्रदेश के कर्ज और आर्थिक अनियमिताओं की पड़ताल के लिए 4 पूर्व मुख्य मंत्रियों की स्पेशल टीम से जांच करवाई जाए- कांग्रेस
यह भी पढ़े -प्रदेश के कर्ज और आर्थिक अनियमिताओं की पड़ताल के लिए 4 पूर्व मुख्य मंत्रियों की स्पेशल टीम से जांच करवाई जाए- कांग्रेस
वर्तमान में प्रदेश में एक लाख 35 हजार से अधिक नगरीय निकाय कर्मचारियों ने इस प्रणाली में अपना पंजीयन पूर्ण करा लिया है। नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी नगरीय निकायों में यह व्यवस्था सुचारू रूप से कार्य करे और कर्मचारियों को आवश्यक तकनीकी सहायता समय पर उपलब्ध कराई जाए।
Created On :   31 Oct 2025 5:53 PM IST













