BJP Kisan Morcha: भाजपा किसान मोर्चा ने की जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्रियों की नियुक्ति

भाजपा किसान मोर्चा ने की जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्रियों की नियुक्ति
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से मध्य प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री की घोषणा की है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में बीजेपी ने किसान मोर्चा में संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा कर दी गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने कई अलग-अलग जिलों के लिए जिला अध्यक्ष और जिला महामंत्री के नामों की घोषणा कर दी है। इस संबंध में 8 अगस्त 2026 को संगठनात्मक नियुक्तियों का पत्र जारी किया गया है।

जारी सूची में क्या है?

जारी की गई लिस्ट के मुताबिक झाबुआ जिले में बहादुर सिंह हटीला को किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं इंदौर नगर जिले में रजनीश वर्मा को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इंदौर ग्रामीण जिले में जितेंद्र आंजना को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, इसके अलावा इंदौर ग्रामीण में संगठन को मजबूत करने के लिए जितेंद्र सिंह (हसलपुरे) और सुरेंद्र सिंह सोलंकी को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से जारी पत्र में प्रदेश संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं संबंधित नेताओं को भी नियुक्तियों की जानकारी दी गई है।

Created On :   9 Aug 2026 11:13 AM IST

Tags

Next Story