मध्य प्रदेश चुनाव 2023: मध्यप्रदेश से भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकेंगे - सज्जन सिंह वर्मा

मध्यप्रदेश से भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकेंगे - सज्जन सिंह वर्मा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने आज सोनकच्छ में कांग्रेस सेवादल के सद्भावना मार्च में सम्मिलित होकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश से भ्रष्टाचारी भाजपा सरकार को कांग्रेस के कार्यकर्ता उखाड़ फेंकेंगे। जनता का भरपूर समर्थन कांग्रेस के प्रत्याशियों को मिल रहा है, इस बार का चुनाव भाजपा के खिलाफ प्रदेश की जनता लड़ रही है। सेवादल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कांग्रेस सेवादल का कार्यकर्ता देश की सेवा करने वाला कार्यकर्ता है, कांग्रेस का सबसे अनुशासित कार्यकर्ता है।

उन्होंने कहा की सेवादल का धर्म ही सेवा करना है, यहां कोई जाति-पाति नहीं होती कोई धर्म नहीं होता, दूसरी तरफ आरएसएस लोगों को हिंदू मुस्लिम सिख इसाई में बांटने का काम करता है। सेवादल के सदभावना मार्च में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित हुवे तथा नगर में पैदल मार्च निकाला, सज्जन सिंह वर्मा ने ध्वज को थामकर कार्यकर्ताओं के साथ मार्च किया|

सोनकच्छ के टोंकखुर्द में सुंदरकांड पाठ में उमड़ा भक्ति का सैलाब, कांग्रेस प्रत्याशी सज्जन सिंह वर्मा हुवे सम्मिलित

सोनकच्छ विधानसभा के टोंक खुर्द में भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा, यहां हनुमान जी के मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन रखा गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के रहवासी सम्मिलित हुए। बड़ी संख्या में महिलाएं भी इस आयोजन में सम्मिलित हुई तथा सुंदरकांड पाठ का धर्म लाभ लिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। आसपास के गांव से बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी इस आयोजन के लिए पहुंचे। क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सज्जन सिंह वर्मा भी इस आयोजन में सम्मिलित हुए, उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि लगातार सोनकच्छ में भक्ति की लहर है, आज के इस सुंदरकांड आयोजन में सम्मिलित होकर में धन्य हुआ। भगवान के दर्शन तथा पूजन कर सभी की सुख समृद्धि की प्रार्थना की।

Created On :   9 Nov 2023 1:11 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story