मध्य प्रदेश चुनाव 202: मदनीधाम में सुंदरकांड आयोजन में उमड़ा जन सैलाब, सोनकच्छ के कांग्रेस प्रत्याशी सज्जन सिंह वर्मा भी हुए सम्मिलित

मदनीधाम में सुंदरकांड आयोजन में उमड़ा जन सैलाब, सोनकच्छ के कांग्रेस प्रत्याशी  सज्जन सिंह वर्मा भी हुए सम्मिलित

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोनकच्छ के मदनीधाम में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में आसपास के गांव के श्रद्धालु सम्मिलित हुए, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं भी सम्मिलित हुई। आसपास के दर्जनों गांव से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस आयोजन के लिए मदनीधाम पहुंचे जहां सुंदरकांड पाठ के पश्चात भंडारे का आयोजन हुआ। सोनकच्छ के विधायक तथा कांग्रेस प्रत्याशी सज्जन सिंह वर्मा भी आयोजन में सम्मिलित हुए तथा मंदिर परिसर पहुंचकर भगवान के पूजन एवं दर्शन किये।

सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि इस पवित्र पावन धाम में आज हुए इस ऐतिहासिक आयोजन में आकर में स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं। ईश्वर से सभी की सुख समृद्धि की कामना की है। आयोजन में स्थानीय लोगों ने सज्जन सिंह वर्मा के समर्थन में अपनी बातें रखी, उन्होंने कहा कि सोनकच्छ के विकास में सज्जन सिंह वर्मा का बड़ा योगदान है और भविष्य में भी आगामी समय में कांग्रेस की सरकार बनने पर मदनीधाम में बड़े पैमाने पर विकास कार्य किए जाएंगे जिसमें प्रांगण में बड़ा टीन शेड लगाया जाएगा ताकि बड़े आयोजन किया जा सके साथ ही आसपास की कई सड़कों को सज्जन सिंह वर्मा के द्वारा बनवाया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में उद्घोष किया।

कर्मचारी भाजपा की इस पाखंडी सरकार को हटाने में मदद करें

सज्जन सिंह वर्मा ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो संदेश जारी कर एक बार फिर शासकीय कर्मचारीयों से कांग्रेस की सरकार बनाने का आव्हान किया, उन्होंने कहा कि राजस्थान, हिमाचल तथा छत्तीसगढ़ आदि राज्यों में जहां कांग्रेस की सरकार है वहां हमने शासकीय कर्मचारीयों की पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का निर्णय लिया है। मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार बनने पर हम कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देंगे। सज्जन सिंह वर्मा ने यह बयान उसे समय दिया है जब शासकीय कर्मचारी जिनकी चुनावों में ड्यूटी लगी है, वह अपना मतदान कर रहे हैं। उन्होंने सभी से कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने की अपील की।

Created On :   7 Nov 2023 7:07 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story