Maharashtra News: चेन स्नैचर्स को पकड़ने वाली युवती को मंत्री ने किया सम्मानित, कहा- सभी को करना चाहिए सायली का अनुकरण

डिजिटल डेस्क, पुणे। चेन स्नैचर्स का बहादुरी से मुकाबला कर उन्हें पुलिस के हवाले करने वाली सायली घाडगे का अनुसरण समाज के हर व्यक्ति को करना चाहिए। ये उद्गार केंद्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल ने व्यक्त किए। वे क्रिएटिव फाउंडेशन की ओर से सायली का विशेष सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
यह भी पढ़े -दंत चिकित्सा के क्षेत्र में MP सरकार का बड़ा ऐलान, इसी शैक्षिणिक सत्र में मिलेगा एक और नया मेडिकल कॉलेज
रविवार रात वास्तु विशारद (आर्किटेक्ट) सायली घाडगे ब्ल्यू नाइल होटल से काउंसिल हॉल रोड की ओर पैदल जा रही थीं। तभी दो पहिया वाहन पर आए तीन लोगों में से एक ने उनके गले की सोने की चेन झपटने का प्रयास किया। हालांकि, बिना डरे सायली ने चोर का हाथ कसकर पकड़ लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया। चोर द्वारा उनका मुंह दबाने का प्रयास करने पर उन्होंने उसे लात मारी। दो पहिया वाहन पर मौजूद अन्य दोनों लोगों ने हमला करने का प्रयास किया, फिर भी बिना विचलित हुए उन्होंने मुकाबला जारी रखा। उनकी आवाज़ सुनकर मदद के लिए दौड़े नागरिकों की सहायता से तीनों चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
यह भी पढ़े -भोपाल पुलिस महकमे में हड़कंप!, अतिरिक्त SP दीपक मिश्रा पर प्रताड़ना और धमकी देने के आरोप, DGP से की शिकायत
इस साहसिक कार्य के लिए क्रिएटिव फाउंडेशन की तरफ से सायली को शॉल और शक्ति के प्रतीक मां दुर्गा तथा वीर हनुमान की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। मोहोल ने कहा कि सायली जैसी युवतियां असामाजिक तत्वों के खिलाफ लड़ती हैं, यह सराहनीय है और यह वास्तव में स्त्री शक्ति का प्रतीक है। कार्यक्रम में सायली के पिता प्रमोद घाडगे, फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप खर्ड़ेकर, नगरसेविका व ट्रस्टी मंजुश्री खर्ड़ेकर और भरत मित्र मंडल के अध्यक्ष बालासाहेब दाभेकर आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Created On :  

