मुंबई न्यूज: भिंडी बाजार में दाऊद के पुश्तैनी घर पर बुलडोजर एक्शन पर ब्रेक, जानें क्या है वजह

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दाऊद इब्राहिम के पुश्तैनी घर 'मुसाफिरखाना' पर चलने वाली बुलडोजर की कार्रवाई फिलहाल रुक गई है। इस संबंध में दायर याचिका पर गुरुवार को बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। इसके बाद BMC की ओर से की जाने वाली कार्रवाई पर रोक लगा दी गई। बता दें कि दाऊद का यह पुश्तैनी घर मुंबई के भिंडी बाजार में स्थित है, जो काफी पुराना और जर्जर हो चुका है।
यह भी पढ़े -मुंबई सलीम डोला की कस्टडी के लिए क्राइम ब्रांच ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी, ड्रग्स केस में करेगी जांच
BMC ने जारी किया था नोटिस
इस कार्रवाई से पहले BMC ने मुसाफिरखाना को गिराने के लिए नोटिस जारी किया था। बीएमसी की टीम इसे गिराने के लिए गुरुवार सुबह मौके पर पहुंची थी। उसके साथ भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था। हालांकि, यह मामला पहले से ही हाई कोर्ट में चल रहा है। इससे पहले 31 अगस्त, 2020 को कोर्ट ने एक आदेश जारी किया था, जिसमें मुसाफिरखाना को खाली करवाकर गिराने के निर्देश दिए गए थे। इसी के आधार पर बीएमसी की टीम आज कार्रवाई करने पहुंची थी।
यह भी पढ़े -दाऊद इब्राहिम के सहयोगी सलीम डोला को तुर्की से लाया गया भारत, एजेंसियों ने शुरू की पूछताछ
बिल्डिंग से लोगों को खतरा?
बीएमसी के अधिकारियों ने हाल ही में इस बिल्डिंग की जांच की थी। इस दौरान सामने आया कि यह इमारत लगभग खाली हो गई है। इसके ग्राउंड फ्लोर पर सिर्फ एक प्रार्थना हॉल है, जिसका इस्तेमाल हो रहा है। बीएमसी ने इस इमारत को लेकर बताया कि इसकी हालत जर्जर है। इस वजह से यहां से गुजरने वाले लोगों की जान को खतरा बना हुआ है।
सड़क चौड़ीकरण कार्य में बाधा
अधिकारियों ने यह भी बताया कि सेकंड कूपर स्ट्रीट के प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य में भी यह बिल्डिंग बाधा बन रही है। BMC ने बताया कि सड़क के अलाइनमेंट में इमारत के कुछ हिस्से बाधा बन रहे हैं। इसी इलाके में सड़क चौड़ीकरण का काम प्रस्तावित है। इसके साथ ही BMC ने स्पष्ट करते हुए बताया था कि पूरी मस्जिद नहीं तोड़ी जाएगी।
Created On :  

