Maharashtra News: जापान में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से ठगे 4.15 लाख

डिजिटल डेस्क, पुणे। जापान के रेसकोर्स में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से 4.15 लाख रुपए की ठगी की गई। आरोपी ने नौकरी के लिए वीजा बनवाने के नाम पर युवक से पैसे लिए और बाद में उसे फर्जी वीजा भेज दिया। धोखाधड़ी का पता चलने पर युवक ने वानवड़ी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
यह भी पढ़े -1,500 कबाड़ और बेकार वाहन हटे, सड़कों और फुटपाथों ने ली राहत की सांस!, विशेष मुहिम से वर्षों से जमा कबाड़ साफ
पुलिस ने मामले में कोंढवा के शीतल पेट्रोल पंप के पास रहने वाले अरबाज माजिद खान के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता युवक घोरपड़ी गांव की फैलावाली चाल में रहता है। उसकी पहचान आरोपी अरबाज खान से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उसे जापान के रेसकोर्स में अच्छी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया।
यह भी पढ़े -संतरानगरी पहुंचीं सूर्यकिरण और सारंग की टीमें, 9 हॉक विमानों और 5 ध्रुव हेलीकॉप्टरों के साथ सोनेगांव एयरबेस पहुंचा दल
आरोपी ने बताया कि जापान जाने के लिए वीजा बनवाना जरूरी है। इसके लिए उसने युवक से अलग-अलग समय पर कुल 4.15 लाख रुपए लिए। पैसे मिलने के बाद आरोपी ने युवक को पीडीएफ के रूप में वीजा भेज दिया। युवक ने जब वीजा की जांच कराई तो वह फर्जी निकला।
Created On :  

