MP News: सांसद और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने कहा, राहुल गांधी अमेरिकी राष्ट्रपति का पढ़ें ट्वीट

सांसद और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने कहा, राहुल गांधी अमेरिकी राष्ट्रपति का पढ़ें ट्वीट
  • भोजपुरी स्टार और सांसद रवि किशन ने साधा विपक्ष पर निशाना
  • पीएम मोदी कभी झूठ नहीं बोलते- रवि किशन
  • पसीना नहीं बहाने वाले का कटेगा टिकट, अब कांग्रेस का समय नहीं- रवि किशन

डिजिटल डेस्क, भोपाल। उत्तरप्रदेश के गोरखपुर से सांसद और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन बुधवार को भोपाल पहुंचे। किशन ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा की साफ-सफाई की। सेवा पखवाड़े के तहत सफाईकर्मियों का सम्मान किया। इस मौके पर सांसद ने कहा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर किशन ने निशाना साधा और अगर बीजेपी वोट चोरी करती, तो हम 400 सीटें पार करते। उत्तर प्रदेश में इतनी सीटें न खोते। कांग्रेस जहां जीतती है, वहां वोट चोरी नहीं होते। यह उनका दोहरा चरित्र । उन्होंने राहुल गांधी से अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप का ट्वीट पढ़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा पीएम मोदी कभी झूठ नहीं बोलते। ट्रंप की भारत पाकिस्तान युद्ध में मध्यस्थता नहीं करने की बात सच है।

ट्रंप ने हाल ही में पीएम मोदी से फोन पर बात की और यूक्रेन-रूस युद्ध को रोकने के लिए उनके प्रयासों की सराहना की है। रवि किशन ने दावा किया कि भाजपा गठबंधन बिहार में जीत रही। उन्होंने कहा हम बिहारियों के ऋणी हैं। ताकत के साथ चुनाव में जीतकर दिखाएंगे। कांग्रेस का समय नहीं है। जो पसीना नहीं बहाएगा उसका टिकट कट जाएगा। भाजपा के काम का असर दिख रहा। चीन का उदाहरण देते हुए स्वदेशी अपनाने पर उन्होंने जोर दिया। उन्होंने कहा हम स्वदेशी अपनाएंगे तो देश विकास करेगा। हमारे काटन का उपयोग बहुत होता है। विदेशों में मेड इन इंडिया लिखा दिखने लगा है। किशन ने बताया पीएम मोदी प्रधानमंत्री के साथ कार्यकर्ता भी हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम में सबसे पीछे बैठकर कार्यकर्ता होने का परिचय दिया था। सदियों के बाद ऐसे लोग पैदा होते हैं। किशन पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर रक्तदान शिविर में पहुंचे थे।

एक पेड़ मां के नाम में लिया हिस्सा

रवि किशन ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वे रेडक्रास अस्पताल लगाए गए रक्तदान शिविर में भोजपुरी समाज के लोगों के साथ शामिल हुए। भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भी रक्तदान किया। रवि किशन ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अस्पताल परिसर में पौधारोपण भी किया।

Created On :   18 Sept 2025 2:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story