- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- बिगड़ी एयर क्वालिटी, कोहरे के साथ...
Jabalpur News: बिगड़ी एयर क्वालिटी, कोहरे के साथ छाई धुंध

Jabalpur News: शहर में एकादशी की रात छूटे पटाखों से वायु की गुणवत्ता में अचानक बदलाव आया। दीपावली की रात के बाद जहां कुछ दिनों तक इसमें कुछ सुधार होता दिख रहा था लेकिन पटाखे चलने के बाद अब फिर इसमें बढ़ोत्तरी देखने को मिली।
रामपुर गुप्तेश्वर इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 पॉइंट के करीब पहुंचा। यह बिगड़ी हुई एयर क्वालिटी कहलाती है। मढ़ाताल 133 पॉइंट तो सुहागी अधारताल एरिया 118 पाॅइंट दर्ज हुआ। यह दोनों कंडीशन माॅडरेट कहलाती हैं, मध्य स्तर पर जिसमें श्वास रोगियों को किसी तरह की राहत नहीं मिलती। शहर के बाहरी हिस्सों में शनिवार-रविवार की रात खुले क्षेत्रों में धुआं सा दिखा।
इसमें धुआं और कोहरे का समावेश रहा जो स्मॉग कहलाता है। जो शहर के बाहरी इलाके या हरियाली के नजदीक से गुजरे उन्होंने साफ तौर पर इसका अहसास किया। बता दें सर्दियों में स्मॉग वह अवस्था है जिसमें धुआं और कोहरा मिल जाता है जिससे श्वास लेना मुश्किल होता है। एक्सपर्ट के अनुसार अब आगे विंटर सीजन में एक्यूआई को बेहतर बनाए रखना कठिन चुनौती है।
दो दिन बाद पारा आएगा नीचे
शहर में दो दिन बाद तापमान कुछ नीये आएगा। रविवार को सुबह आसमान कुछ साफ होने से कोहरा भी दिखा। आगे अब आसमान साफ होने पर सुबह कोहरा रहेगा। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य रहा। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा। शहर के आसपास अभी उत्तर पूर्व की हवाएं सक्रिय हैं। अगले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ से बस थोड़ा सा बदलाव होगा
मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की तरफ दो लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) सिस्टम एक्टिव हैं, लेकिन प्रदेश में इनका असर कम रहेगा। कुछ क्षेत्रों में फिलहाल हल्की बारिश का दौर रहेगा, लेकिन भारी बारिश का कहीं भी अलर्ट नहीं है। पिछले तीन-चार दिन से एक्टिव सिस्टम अब कमजोर हुए हैं। 4 नवंबर की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होने का अनुमान है। इसका 48 घंटे के बाद असर देखने को मिलेगा।
Created On :   3 Nov 2025 6:39 PM IST












