- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शराब पीकर स्कूल पहुंचे शिक्षक पर...
MP News: शराब पीकर स्कूल पहुंचे शिक्षक पर गिरी गाज, टीकमगढ़ कलेक्टर ने किया निलंबित

डिजिटल डेस्क, भोपाल। टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ ब्लॉक के दढ़कना अहार गांव के सरकारी प्राइमरी स्कूल के शिक्षक देवेंद्र श्रीवास्तव को स्कूल से हटा दिया गया है। कलेक्टर ने उन्हें निलंबित कर दिया है और अब उन्हें टीकमगढ़ मुख्यालय से अटैच किया गया है। मामला शिक्षक के शराब के नशे में स्कूल पहुंचने से जुड़ा है। सोमवार को ग्रामीणों ने उन्हें नशे की हालत में देखा था। विरोध करने पर उन्होंने ग्रामीणों से गाली-गलौज की। इसके बाद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया।
यह भी पढ़े -दिल्ली में बड़ा सड़क हादसा, डिवाइडर तोड़कर दूसरी कार से भिड़ी अनियंत्रित कार, दो विधायकों समेत 6 लोग हुए घायल
वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई
वीडियो मंगलवार को सामने आया। इसमें स्कूल के बच्चों से भी बात की गई। कुछ बच्चों ने बताया कि शिक्षक अक्सर नशे में स्कूल आते थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू की। कलेक्टर के आदेश पर शिक्षक को निलंबित कर टीकमगढ़ मुख्यालय भेज दिया गया है। निलंबन के दौरान उन्हें नियम के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।
Created On :   25 Aug 2026 2:24 PM IST
Next Story












