MP News: मुख्य चुनाव आयुक्त ने पत्नी के साथ खंडवा पहुंचकर ममलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की, मतदाताओं के अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना की

मुख्य चुनाव आयुक्त ने पत्नी के साथ खंडवा पहुंचकर ममलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की, मतदाताओं के अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना की
सीईसी ने कहा भारत के सभी मतदाताओं के लिए एक मजबूत और पारदर्शी लोकतंत्र सुनिश्चित हो।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पत्नी के साथ मध्य प्रदेश के खंडवा पहुंचकर ममलेश्वर महादेव ज्योतिर्लिंग मंदिर में पूजा-अर्चना की। उसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मीडिया से कहा मुझे और मेरी पत्नी को ममलेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने का सौभाग्य मिला। हमने भगवान ममलेश्वर महादेव से प्रार्थना की कि भारत के सभी मतदाताओं के लिए एक मजबूत और पारदर्शी लोकतंत्र सुनिश्चित हो। हमने देश भर के सभी मतदाताओं के अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी प्रार्थना की। आपको बता दें सीईसी ज्ञानेश कुमार पत्नी के साथ दो दिवसीय मध्यप्रदेश दौरे पर है।

आपतो बता दें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बीते दिन शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचे। इंदौर पहुंचने पर उन्होंने कहा हम मध्य प्रदेश के बूथ लेवल ऑफिसर के साथ संवाद करेंगे। क्योंकि चुनाव आयोग के आधार स्तंभ ब्लॉक लेवल ऑफिसर्स होते हैं। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं को संदेश दिया कि यहां के चुनाव कर्मियों और बीएलओ ने एसआईआर प्रक्रिया में अच्छा काम किया। इन पर पूरे देश को गर्व है। ज्ञानेश कुमार ने अपने संबोधन का समापन "जय भारत, जय हिंद" के उद्घोष के साथ किया।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि अहिल्या माता की नगरी में आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। मां अहिल्याबाई के आशीर्वाद से वे मध्य प्रदेश के बूथ लेवल अधिकारियों से संवाद करने के लिए आए हुए हैं। आपको बता दें सीईसी पहली बार निर्वाचन की प्रक्रिया की जमीनी हकीकत और बीएलओ से संवाद करने इंदौर पहुंचे।

सीईसी ने कहा चुनाव आयोग की पूरी व्यवस्था में बूथ लेवल अधिकारी सबसे महत्वपूर्ण कड़ी और आधार स्तंभ होते हैं, वे सीधे तौर पर वोटर्स से जुड़े रहते हैं। वे चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी तथा सुचारू रूप से संचालित करने में अहम भूमिका अदा करते हैं।

आपको बता दें मध्य प्रदेश के 39 जिलों ने 95% से ज्यादा SIR का काम समय सीमा से पहले ही कर दिया था जो देश के अन्य राज्यों की तुलना में सबसे पहले किया गया कार्य है। इसके लिए BLO ने काफी मेहनत की और प्रदेश के कुल 5.73 करोड़ वोटर्स के फॉर्म पहले फेज में ही पूरे हो गए। इसके लिए 65014 BLO ने नाम जोड़ने के लिए फॉर्म वितरित किए थे. इनमें से 3.27 करोड़ से ज्यादा फॉर्म अब डिजिटलाइज हो चुके हैं। यही स्थिति इंदौर को लेकर है, यहां सबसे पहले SIR का काम पूरा किया गया है जिसको लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त खुश हैं।

Created On :   5 July 2026 12:11 PM IST

Tags

Next Story